कल के कुप्रभाव से ग्रसित एक युवक की शर्मनाक करतूत,75 वर्ष की बीमार महिला से किया दुष्कर्म,महिला की मौत
![](https://i0.wp.com/www.khabrokichaupal.com/wp-content/uploads/2019/01/images-18.jpeg?fit=520%2C283&ssl=1)
कानपुर! घोर कल के कुप्रभाव से ग्रसित एक नवयुवक दरिंदे की शर्मनाक करतूत सामने आई है।जिसे जानकर आपके पैरों के नीचे से जमीन खिसक जाएगी।इस शर्मनाक सनसनीखेज मामला कानपुर के किदवई नगर का है।जहां गुरुवार की सुबह नशे में धुत 22 साल के युवक ने पड़ोसी 75 साल की बीमार महिला के घर मे घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजनों के पहुंचने पर आरोपी दरवाजा खोलकर महिला के कमरे से भागा तो भीड़ ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। पेड़ से बांधकर पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया।पोस्टमार्टम में अधिक रक्तस्राव से बुजुर्ग महिला की मौत की पुष्टि हुई। स्लाइड बनाई गई है। एसएसपी अनंत देव त्रिपाठी का कहना है कि प्रथम दृष्टया पोस्टमार्टम में महिला से दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। हत्या और दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा।किदवई नगर इलाके में स्थित कच्ची बस्ती में एक सरकारी विभाग का सफाईकर्मी परिवार के साथ रहता है। सफाईकर्मी ने बताया कि गुरुवार सुबह वह, उसका बेटा और पिता काम पर गए थे। पत्नी मायके गई थी। घर में दो बेटियां और एक बेटा था। घर के बगल में कमरे में उसकी बीमार मां लेटी थी।
थानाप्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर दुष्कर्म और हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है
सुबह करीब 11 बजे पड़ोस में रहने वाला अमर वाल्मीकि शराब के नशे में मां के कमरे में घुस गया और भीतर से दरवाजा बंद करके मां के संग दुष्कर्म किया। उसी दौरान उसकी बेटी दादी को खाना देने पहुंची तो कमरा बंद देख कर चौंक गई।उसने सोचा कि दादी चल नहीं सकती हैं तो अंदर से दरवाजा कैसे बंद कर लिया। बेटी ने खिड़की से झांककर देखा तो अमर मां के बिस्तर पर लेटा था। बेटी के शोर मचाने पर परिवार और आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। भीड़ देख अमर दरवाजा खोलकर कमरे से बाहर भागा, तो लोगों ने दौड़ाकर उसे दबोच लिया।गुस्साए लोगों ने अमर को पेड़ से बांधकर पीटा। करीब आधे घंटे बाद किदवई नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। बुजुर्ग महिला को उर्सला अस्पताल ले जाया गया जहां कुछ देर बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थानाप्रभारी ने बताया कि महिला के पौत्र दीपक की तहरीर के आधार पर दुष्कर्म और हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
![](https://i0.wp.com/www.khabrokichaupal.com/wp-content/uploads/2018/11/PicsArt_11-30-08.10.06.jpg?resize=100%2C100)