बिना सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर 133 रुपये सस्ता….सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम 6.52 रुपये घटे
![](https://i0.wp.com/www.khabrokichaupal.com/wp-content/uploads/2018/11/index-11179161163183283177..jpg?fit=373%2C280&ssl=1)
नई दिल्ली। तेल विपणन कंपनियों में सात महीने में पहली बार रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की है। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने आज बताया कि 1 दिसम्बर से दिल्ली में बिना सब्सिडी वाला 14.2 किलोग्राम का रसोई गैस सिलेंडर 133 रुपये सस्ता मिलेगा। इसके लिए अब ग्राहक को 8०9.5० रुपये देना होगा। अभी इसकी कीमत 942.5० रुपये थी। इसी प्रकार सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 5०7.42 रुपये से घटाकर 5००.9० रुपये की गयी है। इस प्रकार उपभोक्ताओं को प्रति सिलेंडर 6.52 रुपये की राहत मिलेगी। इस साल मई के बाद यह पहला मौका है, जब रसोई गैस के दाम घटाये गये हैं। इस बीच सात बार कीमतों में वृद्धि की गयी थी। नवंबर में दो बार रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाये गये। इंडियन ऑयल ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और डॉलर के मुकाबले रुपये के विनिमय दर में सुधार से कीमतों में कटौती की गयी है।
![](https://i0.wp.com/www.khabrokichaupal.com/wp-content/uploads/2020/11/PicsArt_11-12-05.34.21.png?resize=100%2C100&ssl=1)