सीएम योगी ने दीप प्रज्जवलित कर किया लखनऊ महोत्सव का आगाज

लखनऊ. राजधानी के आशियाना स्थित स्मृति उपवन में रविवार की शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दस दिवसीय लखनऊ महोत्सव का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस बार लखनऊ महोत्सव अटल संस्कृति-अटल विरासत थीम में मनाया जा रहा है। पांच दिसंबर तक यहां अटल संस्कृति की झलक दिखेगी। पहले दिन कृष्ण की भूमिका से फेमस हुए एक्टर नीतीश भारद्वाज ने चक्रव्यूह नाटक का मंचन किया गया

सीएम योगी ने लोगों को शुभाकामनाएं देते हुए कहा कि, यह कार्यक्रम अपने उद्देश्यों की पूर्ति करे, यही कामना है। अटल जी के नाम से दस दिवसीय महोत्सव समर्पित है। इस महोत्सव में लखनऊ के लोगों को आनंद प्राप्त होगा।

मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि, लखनऊ महोत्सव में पूरे योगी से लोग आते हैं। कलाकारों के लिए लखनऊ महोत्सव एक मंच है। इस बार महोत्सव अनूठा रंग लेकर आया है। अटल जी के नाम से इस बार महोत्सव हो रहा है, जो राष्ट्र विरासत को भूल जाता है, वह उन्नति नहीं करता है।

बनाई गई अटल दीर्घा व अटल ग्राम

डीएम कौशलराज शर्मा ने बताया कि, नए कलेवर में सजे महोत्सव को अटल ग्राम और अटल दीर्घा से खास बनाने का प्रयास किया गया है। अटल ग्राम में किसानों को खेती-किसानी के आधुनिक तरीकों से रूबरू करवाया जाएगा और अटल दीर्घा में अटल जी का जीवन वृतांत दिखेगा। इसके साथ ही लाइब्रेरी भी बनवाई गई है, यहां से लोग पढ़ने के लिए बिना किसी शुल्क के किताबें घर ले जा सकेंगे। इसके साथ ही कई स्टॉल खास होंगे।

बच्चों के लिए मुफ्त महोत्सव का लुत्फ

  • प्रवेश शुल्क 20 रुपए।
  • पूरे सीजन के लिए शुल्क 100 रुपए।
  • दिव्यांगों व पांच साल तक के बच्चों का प्रवेश मुफ्त।

रहेगा रूट डायवर्जन, संभलकर चलिए
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि महोत्सव में आने वालों की सहूलियत के लिए ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन किया है। एएसपी ट्रैफिक रविशंकर निम ने बताया कि 25 नवंबर से पांच दिसंबर तक रूट डायवर्जन लागू किया गया है। बताया कि बंगला बाजार चौराहे से सर्पोटगंज पुल से पकरी पुल होकर जा सकेंगे। इसी तरह पराग डेयरी से बिजली पासी किला चौराहे की जगह बिजनौर रोड होकर लोगों को जाना होगा।

पावर हाउस चौराहे से रूट डायवर्जन किया गया है। यहां से लोगों को पराग डेरी या पकरी पुल रोड से जाना पड़ेगा। बिजली पासी किला चौराहे से स्मृति उपवन चौराहे के बीच ट्रैफिक नहीं चलेगा। बिजली पासी किला चौराहे से उसरी गांव बाजार तिराहे तक रोड बंद रहेगी। खजाना मार्केट चौराहे से स्मृति उपवन चौराहे तक सामान्य ट्रैफिक प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसी तरह चांसलर क्लब तिराहे से उसरी गांव तिराहे के बीच सामान्य ट्रैफिक प्रतिबंधित है।

बुजुर्गों को मिलेगी वील चेयर
महोत्सव में हेल्प एज इंडिया की तरफ से बजुर्गों और दिव्यांगों को वील चेयर की सेवा दी जाएगी। संस्था की काउंसलर रश्मि मिश्रा के अनुसार एक व्यक्ति को 40 मिनट के लिए वील चेयर मिलेगी। बुजुर्ग या दिव्यांग के साथ परिवारीजनों के न होने पर संस्था के वॉलेंटियर्स महोत्सव स्थल भी घुमाएंगे। टोल फ्री नंबर 18001801253 या मोबाइल नंबर 8004941253 पर वील चेयर बुक करवाई जा सकती है। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि असमाजिकतत्वों पर सादी वर्दी में गुंडा दमन दल नजर रखेगा। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 7311190101 भी जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !! © KKC News