नेताजी की बर्थडे पार्टी में पहुंची महिला नेता से हुई बदसलूकी, बोलीं- सपा नेता औरतों से धक्कामुक्की करके परेशान करते हैं

0

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने बच्चों सहित पहुंचकर मुलायम सिंह यादव को जन्मदिन पर बधाई दी। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने इस बार अपना 80वां जन्मदिन मनाया है। वहीं, नेताजी की बर्थडे पार्टी में मौजूद महिला नेता से बदसलूकी का मामला सामने आया है।

नेताजी की बर्थडे पार्टी में महिला नेता ने किया हंगामा

जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव के 80वें जन्मदिन का जश्न मनाया जा रहा था। इसी दौरान पार्टी में मौजूद महिला सभा की जिलाध्यक्ष शोभा श्रीवास्तव के साथ सपा ने नेताओं ने धक्कामुक्की की। जिसके बाद महिला नेता ने सपा नेताओं का जमकर विरोध किया।

समाजवादी पार्टी में महिला नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बदसलूकी की घटनाएं अक्सर सामने आ ही जाती हैं। वहीं, अब पार्टी के मुखिया के जन्मदिन की पार्टी में महिला सभा की जिलाध्यक्ष शोभा श्रीवास्तव के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है।

महिला नेता ने कहा- धक्का-मुक्की करके परेशान करते हैं

सूत्रों का कहना है कि महिला नेता ने अपने साथ हुई बदसलूकी का विरोध किया तो मामला बढ़ता देख वहां मौजूद बड़े नेताओं ने महिला को समझाने की कोशिश की। शोभा श्रीवास्तव ने कहा कि अगर ऐसे ही चलता रहा तो महिलाएं घर से बाहर निकल कर पार्टी के साथ जुड़ने का काम नहीं करेंगी।

महिला नेता ने कहा कि सपा नेता धक्का मुक्की करके औरतों को परेशान करते हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं बहुत मुश्किलों के बाद घर से बाहर निकलती हैं. अगर उनको सम्मान नहीं दिया जायेगा, तो भला वे पार्टी से क्यूं जुड़ेंगी। ऐसे में पार्टी कैसे मजबूत होगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !! © KKC News