अयोध्या पहुंची रामायण एक्सप्रेस ट्रेन का गाजे बाजे के साथ भव्य स्वागत
अयोध्या !राम और रामायण से सम्बंधित पौराणिक स्थलों का दर्शन कराने वाली रामायण दर्शन एक्सप्रेस ट्रेन नई दिल्ली के सफदरगंज रेलवे स्टेशन से चलकर करीब पांच घंटे विलम्ब से गुरुवार को पूर्वाह्न 10 बजे यहां पहुंची।ट्रेन के अयोध्या पहुंचने पर महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने यात्रियों का पुष्पवर्षा व माल्यापर्ण करके स्वागत किया।
https://youtu.be/TL59dFDU4rI
रामायण दर्श के लिये आये श्रद्धालुओं का अवधधाम मे भव्य स्वागत,देखने के लिये kkc news चैनल को सब्सक्राइब करें।
स्वागत के दौरान राम का भजन गाते हुए श्रद्धालुओं ने नृत्य भी किया।शुक्रवार को सायंकाल पांच बजे ट्रेन के अयोध्या रेलवे स्टेशन जाते समय यात्रियों की समारोह पूर्वक विदाई भी की जाएगी। ट्रेन को सांसद लल्लू सिंह झण्डी दिखाकर मनकापुर व गोरखपुर के लिए रवाना करेंगे। ट्रेन पर रामायण काल के दृश्यों को प्रदर्शित करते चित्र भी लगाये गये हैं। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि रामायण में दर्शाये गये भगवान राम के जीवन से जुड़े आस्था के केन्द्रों का दर्शन करने का सौभाग्य रामायण एक्सप्रेस ट्रेन प्रदान कर रही है। इस ट्रेन से सफर करने के बाद राम के आदर्श और रामायण में वर्णित स्थल भक्तों के सामने दिखायी देते हैं।