केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का निधन, कैंसर से पीड़ित थे

0


केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का सोमवार तड़के निधन हो गया। वे 59 वर्ष के थे। कुमार का निधन उनके आवास पर बेंगलुरु में हुआ। जानकारी के मुताबिक वे कैंसर से पीड़ित थे। अनंत कुमार बेंगलुरु के बासवानागुड़ी में श्री शंकर कैंसर अस्पताल में अपना इलाज करा रहे थे। हाल ही में वे लंदन से वापस लौटे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री और अपनी कैबिनेट के साथी अनंत कुमार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि कुमार एक बेहतरीन नेता था जो अपने युवा काल में ही सार्वजनिक जीवन में उतर आए थे। उन्होंने पूरी निष्ठा और लगन के साथ समाज की सेवा की। उन्हें उनके अच्छे कार्यों के कारण हमेशा याद किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि मैंने उनकी पत्नी डॉ. तेजस्विनी से बात की है और अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। दुख की इस घड़ी में मैं उनके परिवार, मित्रों और समर्थकों के साथ ह्रदय से खड़ा हूं।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ सांसद अनंत कुमार के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। एक नेता के रूप में यह बड़ी क्षति है और खासतौर से कर्नाटक के लोगों के लिए एक बड़ी त्रासदी। मेरी उनके परिवार, साथियों और उनसे जुड़े अनगिनत लोगों के साथ संवेदनाएं हैं।

https://www.khabrokichaupal.com/?p=2234

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! © KKC News