विधायक ने दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ,रन फार यूनिटी में विधायक ने कार्यकर्ताओं संग  लगाई दौड़

0

जगह जगह आयोजन कर याद किए गए लौह पुरुष।

मवई(फैजाबाद) ! लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर जगह जगह विविध आयोजन किए गए।आयोजनों में लौह पुरुष को याद किया गया।विधायक रामचंद्र यादव ने लाला राम कुमार इंटर कॉलेज पटरंगा में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया और बच्चों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।यहां पर ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी के आवास से रन फार यूनिटी शुरू हुई।रन फार यूनिटी के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने खूब दौड़ लगाई।भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों के तिरंगा झंडा पकड़ रखा था।उत्साह से लबरेज कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय व सरदार पटेल अमर रहे के गगनभेदी नारे लगाए।विधायक रामचन्द्र यादव व ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को शुरू किया।विधायक ने खुद डेढ़ किमी तक दौड़ लगाई।विधायक ने उन्हें भारत का गौरव बताते हुए उनके व्यक्तित्व व कृतित्व से प्रेरणा लेने की बात कही।ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी ने कहा कि लौह पुरुष ने छोटी छोटी रियासतों को मिलाकर अखंड भारत की नींव रखी।इस मौके पर प्रधानाचार्य केके यादव, मंडल अध्यक्ष निर्मल शर्मा,तेज तिवारी, विजय मिश्र, देबेन्द्र शुक्ल, अंबिका यादव, प्रभात वर्मा, सहजराम,राजन मिश्र,नसीम खां,श्याम जी कल्लू,विक्रमा यादव भीमसेन सिंह श्याम जी गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! © KKC News