यूपी के पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह बने हाईकोर्ट के वकील

लखनऊ ! उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह आज से हाईकोर्ट के आधिकारिक वकील बन गए। एडिशनल एडवोकेट जनरल विनोद शाही ने बैंड पहनाया।
बता दे कि 1980 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुलखान सिंह ढाई माह पहले उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक पद से रिटायर हुए हैं।सुलखान सिंह बांदा जिले के तिंदवारी क्षेत्र के जौहरपुर गांव के रहने वाले हैं। उनका जन्म 1957 में हुआ था। इंटर तक की पढ़ाई इन्होंने बांदा से की। इसके बाद वह इंजीनियरिंग से ग्रेजुएशन के लिए रुढ़की चले गए। आईआईटी रूड़की से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। वर्ष 1983 में वे भारतीय पुलिस सेवा में चुने गये, तब से लेकर उन्होंने कई जिम्मेदारी संभाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! © KKC News