अयोध्या : प्रवासी मजदूरो की 25 दिन सेवा के समापन पर मीडिया कर्मियो को किया सम्मानित

सोहावल(अयोध्या) ! तहसील क्षेत्र राष्ट्रीय राजमार्ग सत्ती चौरा मंदिर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार खुन्नु पान्डे द्वारा प्रवासी मजदूरो की 25 दिन सेवा के समापन पर मीडिया कर्मियो का खुन्नु पान्डेय ने तथा इतने दिनो कुशल नेतृत्व मे की गयी सेवा के लिए रुदौली व्यवसायी अमित कौशल ने खुन्नु पान्डेय को शील्ड देकर सम्मानित किया।प्रवासी कामगार मजदूरो को भोजन के साथ पैदल आने वालो को भोजन के साथ चप्पल पहनाकर खराब दो पहिया सहित चार वाहनो को दुरुस्तीकरण कराकर गंतव्य की ओर सकुशल रवाना करने की जिला उपाध्यक्ष ने विगत 8 मई से मुहिम चलाई। आज कार्यक्रम के समापन के अवसर पर समाज सेवी विपनेश पांडेय पूर्व विधायक रामू प्रियदर्शी जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मिंटू सिंह प्रधान शिव पूजन सिंह देवेंद्र तिवारी पूर्व प्रधान पिन्टु सिंह राजेश तिवारी राम पूजन की मौजूदगी मे सोहावल तहसील क्षेत्र के मिडिया कर्मी अशोक मिश्रा अरूण पांडेय सोहराब खान सुरेश सिंह रफीक अहमद देवी प्रसाद वर्मा देव शरण पान्डे गौरव मिश्रा राजनरायण पांडेय राम कलप पांडेय देवराज गोस्वामी शिवकुमार पांडेय,शैलेन्द्र सिंह,भास्कर दत्त तिवारी को अंगवस्त्र सहित शील्ड देकर सम्मानित किया।पूर्व विधायक प्रियदर्शी ने आरएसएस के आह्वान पर जिला उपाध्यक्ष खुन्नु पांडेय द्वारा प्रवासियों को विगत 25 दिनो तक सेवा करने के लिए उठाये गये कदम की सराहना करते हुए कहा कि अंतराष्ट्रीय स्तर पर फैली महामारी मे मिडिया कर्मियो द्वारा समाचार संकलन करने मे विशेष भूमिका निभाई है। प्रवासियों की सेवा मे 25 दिनो तक अनवरत प्रवासी राहगीर की सेवा करने के उपलक्ष्य मे रुदौली व्यवसाई अमित कौशल ने जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पान्डेय के साथ काम करने वाले साथियों को शील्ड वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सेवादारो मे अभय प्रताप तिवारी के के सिंह सचित्ता नंद तिवारी वीर सिंह अनिल गुप्ता एदनान हैदर संतोष शुक्ला बंटी तिवारी शिव जी तिवारी सुधीर मिश्रा आदि मौजूद रहे।
