PNB की तिजोरी में 7.4 नहीं, 17 करोड़ नकली नोट मिलने का दावा, कैसे बदल गए नोट?
Highlights पंजाब नेशनल बैंक में नकली नोट का मामला तिजोरी में बदल गए 17 करोड़…
<span class="img-name">पंजाब नेशनल बैंक की करेंसी चेस्ट में बदल गए नोट </span> <span class="img-source"> </span>
- पंजाब नेशनल बैंक में नकली नोट का मामला
- तिजोरी में बदल गए 17 करोड़ रुपये
- सुरक्षा में कैसे लगी सेंध
यूपी की सहारनपुर के पंजाब नेशनल बैंक की करेंसी चेस्ट में मिली नकली करेंसी का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। शुरुआती जांच में सामने आए 7.40 करोड़ रुपये के नकली नोटों का आंकड़ा अब करीब 17 करोड़ रुपये तक पहुंचने की बात सामने आ रही है। बैंक की करेंसी चेस्ट में नोट कैसे बदल दिए गए, इसकी जांच अभी जारी है। कहा जा रहा है कि रकम और बढ़ सकती है। ये मामला उस समय खुला, जब करेंसी चेस्ट से 11.50 करोड़ रुपये की करेंसी आरबीआई की जयपुर करेंसी चेस्ट भेजी गई। वहां गिनती के दौरान करीब 4.30 लाख रुपये कम मिले।
नकली नोट करेंसी चेस्ट तक कैसे पहुंचे, जांच जारी
इसके बाद बैंक ने जांच शुरू की। जांच में पार्ट टाइम हाउस कीपर विशाल कुमार पर नोटों की गड्डियों से रुपये निकालने का आरोप सामने आया। सीसीटीवी फुटेज भी जांच का हिस्सा है। उसके खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है।वहीं नकली करेंसी के मामले में तीन बैंक प्रबंधकों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है और बैंक की ओर से उनके निलंबन की जानकारी दी गई है। हालांकि उनकी वास्तविक भूमिका क्या रही और नकली नोट करेंसी चेस्ट तक कैसे पहुंचे, यह जांच के बाद स्पष्ट होगा।डीआईजी, डीएम और एसएसपी ने भी करेंसी चेस्ट का निरीक्षण किया है। पुलिस विशेष जांच टीम (SIT) बनाने की तैयारी में है। मामले में CBI जांच की संभावना की भी चर्चा है। फिलहाल जांच जारी है और अन्य करेंसी की पड़ताल पूरी होने के बाद नकली नोटों की कुल रकम का वास्तविक आंकड़ा सामने आएगा।

