September 15, 2026

कौशांबी की पटाखा गोदाम में भीषण विस्फोट आस-पास के मकान हुए ध्वस्त; कई लोगों के हताहत होने की आशंका

कौशांबी जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। पिपरी और पूरामुफ्ती…

कौशांबी की पटाखा गोदाम में भीषण विस्फोट, आस-पास के मकान हुए ध्वस्त; कई लोगों के हताहत होने की आशंका

<span class="img-name">पटाखा गोदाम में हुआ भीषण विस्फोट। </span> <span class="img-source">Image Source : REPORTER INPUT </span>

कौशांबी जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। पिपरी और पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र की सीमा पर एक पटाखा गोदाम में भीषण विस्फोट हुआ है। धमाका इतना जोरदार बताया जा रहा है कि आसपास के कई मकान क्षतिग्रस्त और ध्वस्त होने की सूचना है। हादसे में चार से ज्यादा लोगों के हताहत होने की सूचना सामने आ रही है, हालांकि मृतकों की संख्या की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं।

आस-पास के कई मकान क्षतिग्रस्त

दरअसल, कौशांबी में सोमवार सुबह करीब 11 बजे एक पटाखा गोदाम में जोरदार धमाका होने से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि पिपरी और पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र की सीमा पर आदित्य नाम से संचालित बताए जा रहे पटाखा गोदाम में अचानक तेज विस्फोट हुआ। धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। विस्फोट की चपेट में आने से कई मकानों के क्षतिग्रस्त और कुछ मकानों के ध्वस्त होने की सूचना है।

चार से ज्यादा लोगों के हताहत होने की सूचना

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। राहत और बचाव दल भी मौके पर पहुंचकर मलबे में किसी के दबे होने की आशंका को देखते हुए बचाव अभियान में जुटे हैं। हादसे में चार से ज्यादा लोगों के हताहत होने की सूचना सामने आ रही है, लेकिन अभी तक प्रशासन की ओर से मृतकों और घायलों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

राहत एवं बचाव कार्य जारी

फिलहाल पुलिस और प्रशासन की प्राथमिकता राहत एवं बचाव कार्य है। घटनास्थल पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। धमाका किस वजह से हुआ और गोदाम में कितनी मात्रा में पटाखे रखे गए थे, इसकी भी जांच की जा रही है। फिलहाल इस हादसे में हताहतों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। जैसे-जैसे प्रशासन की ओर से जानकारी सामने आएगी, इस खबर को अपडेट किया जाएगा।

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading