August 13, 2026

सोनिया गांधी गंगाराम अस्पताल में भर्ती, डॉक्टरों की टीम की निगरानी में हैं कांग्रेस सांसद

सोनिया गांधी गंगाराम अस्पताल में भर्ती, डॉक्टरों की टीम की निगरानी में हैं कांग्रेस सांसद

<span class="author">Image Source : PTI </span> सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती।

सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती।

कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी को स्वास्थ्य संबंधित शिकायत के बाद अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, सोनिया गांधी दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें गुरुवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वह डॉक्टरों की एक टीम की निगरानी में हैं।

अस्पताल ने जारी किया अपडेट

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को पेट संबंधी परेशानी के चलते गुरुवार को सुबह 8:30 बजे दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सर गंगा राम अस्पताल की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, सोनिया गांधी की नियमित जांच की गई और अब उनकी हालत स्थिर है और वह निगरानी में हैं।

कैसी है सोनिया गांधी की हालत?

PTI के सूत्रों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की हालत ठीक है और शुक्रवार को उन्हें छुट्टी दी जा सकती है। सूत्र ने बताया है कि कांग्रेस नेता को गुरुवार की सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह फिलहाल चिकित्सकों की एक टीम की निगरानी में हैं।

बजट सत्र में शामिल हुई थीं सोनिया गांधी

कांग्रेस की राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी की उम्र 78 साल है। इससे पहले भी कई बार उन्हें स्वास्थ्य संबंधित शिकायत के बाद दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बीते साल के आखिर में जब कर्नाटक के बेलगावी में कांग्रेस की ऐतिहासिक बैठक हुई थी, उसमें भी सोनिया गांधी शामिल नहीं हो पाई थीं। तब उनकी तबीयत खराब थी। हालांकि, सोनिया गांधी ने हाल ही में संसद के बजट सत्र में भाग लिया था। सोनिया गांधी ने सरकार से जल्द से जल्द देश में जनगणना कराने की मांग की थी।

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading