February 27, 2026

अयोध्या:तहसील रुदौली में सपाई करेंगे सरकार की नीतियों के विरोध में धरना

fb_img_16006076881525254562155355565865.jpg

*तहसील रुदौली में सपाई करेंगे सरकार की नीतियों के विरोध में धरना*

रुदौली(अयोध्या)।
तहसील रुदौली परिसर में सोमवार को सुबह 11 बजे सपा कार्यकर्ता पूर्व मंत्री पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी रुश्दी के नेतृत्व में वर्तमान सरकार की जनमानस विरोधी नीतियों को लेकर अपना विरोध प्रदर्शन दर्ज कराएंगे।
सपाई वर्तमान सरकार की जनमानस विरोधी नीतियों को लेकर अपना विरोध प्रदर्शन दर्ज कराएंगे।
पूर्व विधायक श्री रुश्दी ने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार सपा कार्यकर्ता महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी रुदौली को सौंप कर एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन करेंगे।
उन्होंने बताया कि इस धरने में सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा जाएगा।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading