April 12, 2026

उन्नाव : तालाब में डूबकर दो मासूम भाइयों की मौत

photo_15919068247757384364018181425.jpeg

उन्नाव ! औरास क्षेत्र के बयारी गांव निवासी सुशील कुमार के दो मासूम बेटे अर्पित (2) व अनुराग (5) बुधवार देर शाम घर के बाहर खेल रहे थे।दोनों खेलते-खेलते पास के तालाब की ओर चले गए, जहां पैर फिसलने से दोनों तालाब के पानी में डूब गए।जब परिजन देर शाम खेत से घर लौटे तो बच्चों के न दिखाई पड़ने पर उन्हें ढूंढने निकले।रातभर काफी खोजबीन की पर कहीं पता नहीं चल सका।तो परिजन किसी अनहोनी की आशंका से परेसान हो गए।और वही हुआ गुरुवार की भोर में तालाब में दोनों मासूम बच्चों का शव तालाब के पानी मे उतराता हुआ देखा गया।उसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर दोनों का अंतिम संस्कार भी कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading