पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा के निधन पर पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी ने जताया शोक

*पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा के निधन पर शोक*
👉🏻 *पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी,निशात अली खां व सपा नेता सरवन यादव ने जताया शोक*
मवई अयोध्या।
पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा राज्यसभा सांसद बेनी प्रसाद वर्मा का लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया।बेनी प्रसाद वर्मा के निधन के समाचार मिलते ही उनके समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गयी।पूर्व ब्लाक प्रमुख मवई निशात अली खां और सपा के युवा नेता सरवन यादव ने बेनी प्रसाद वर्मा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि स्व0 वर्मा ने हमेशा गरीबों मजलूमों तथा किसानों के हितों की रक्षा तथा उनके अधिकारों के लिये संघर्ष किया करते थे।केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार में मंत्री पद पर रहते हुए उन्होंने बहुत सारे विकास के कार्य किये थे।उनके निधन से निश्चित रूप से क्षेत्र ही नही बल्कि पूरे प्रदेश को गहरी क्षति हुई है ।शोक व्यक्त करने वालो में सपा नेता समरपाल सिंह यादव,सत्यप्रकाश यादव,बृजेश यादव,संतोष यादव,मैनुद्दीन खां,अलाउद्दीन खा, जैनुल्लाब्दीन शामिल है।
