June 18, 2025

अयोध्या : ओवर टेक करते समय टेम्पो पलटा,चार महिलाएं घायल

IMG-20200225-WA0029.jpg

मवई(अयोध्या)! मवई थाना क्षेत्र के ग्राम नेवरा के निकट एक दूसरे टेम्पो को ओवरटेक करते समय एक टेम्पो पुलिया से टकरा कर पलट गया।टेम्पो में सवार चार महिलाएं घायल हो गयी है।घायल महिलाओं को सीएचसी मवई में भर्ती करा दिया गया।
जानकारी के मुताविक मंगलवार को एक टेम्पो मवई चौराहा से सवारी भरकर नेवरा जा रहा था।जब नेवरा के निकट एक टेम्पो पहुंचा तो दूसरा टेम्पो भी पीछे से आ गया।दोनों एक दूसरे को ओवरटेक करने लगे इसी बीच एक टेम्पो माइनर पर बनी पुलिया से टकरा गया।टेम्पो का पिछला टायर फट गया और वो असन्तुलित होकर पलट गया।टेम्पों मे बैठी ग्राम रजनपुर की रघुराजा पत्नी राम बहादुर,पुष्पा पत्नी सहजराम ग्राम सिपहिया की सुगरा पत्नी मंगरे तथा पटरंगा थाना क्षेत्र के अशरफपुर गनगरेला की कमला पत्नी मुनेश्वर घायल हो गयी।सूचना पाकर उपनिरीक्षक विनय सिंह,उपनिरीक्षक राजीव सागर तथा पीआरबी 0925 के जवान अनिल यादव,और जय सिंह यादव मौके पर पहुंचे।उपनिरीक्षक विनय सिंह ने बताया सभी घायलों को उपचार हेतु सीएचसी मवई पहुंचाया।टैम्पू चालक चालक मो0 शमीम को हिरासत में ले लिया।ओवर टेक करने वाले दूसरे टेम्पो को चालक लेकर फरार हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading