February 26, 2026

नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर खेत में दरिंदा करता रहा रेप और दोस्त देते रहे पहरा

images - 2020-01-22t204154111820092105877586..jpg

पश्चिम चंपारण : बिहार में महिलाओं के खिलाफ अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला पश्चिमी चंपारण के मझौलिया का है। जहां एक नाबालिग लड़की को बंधकर बनाकर उसके साथ तीन युवकों ने गैंगरेप किया। इस वारदात को तब अंजाम दिया गया जब नाबालिग शौच के बाहर निकली थी। हालांकि, ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। उसकी हालत गंभीर है।

घटना की बाबत पीडि़ता ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित लड़की ने बताया कि वो शौच के लिए जा रही थी इस दौरान नौशाद, विवेक यादव और त्रिलोकी यादव उसे बंधक बना कर जबरदस्ती गन्ने के खेत में ले गए। यहां आरोपी नौशाद के दोनों दोस्त बाहर खड़े रहे और उसने उसके साथ रेप किया।

पीड़िता के शोर मचाने के बाद गांव के कुछ लोग वहां पहुंच गए। लोगों को आते देख विवेक और त्रिलोकी वहां से भाग निकले। जबकि लोगों ने मुख्य आरोपी नौशाद को पकड़ लिया। इसके बाद जमकर पिटाई की। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके बाद उसे पटना के लिए रेफर कर दिया गया।

मझौलिया के थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया कि पीड़ित लड़की के बयान पर तीनों आरोपियों पर गैंगरेप और पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। साथ ही पीड़िता का मेडिकल करा लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading