February 11, 2026

अयोध्या : देखरेख के अभाव में फैजाबाद-रायबरेली राजमार्ग पर बना जानलेवा गड्ढा

IMG-20191003-WA0062.jpg

वेद प्रकाश तिवारी की रिपोर्ट

मिल्कीपुर(अयोध्या) ! फैजाबाद-रायबरेली राजमार्ग पर 10 मीटर लंबा गड्ढा जानलेवा साबित हो रहा है।थाना इनायतनगर के बारुन बाजार में पुरानी पुलिस चौकी के सामने स्थिति विशालकाय गड्ढा दो फीट गहरा होने के कारण जानलेवा साबित हो रहा है।इस गड्ढे में दर्जनों गाड़ियां पलट चुकी हैं।यहां भारी वाहनों का एक्सेल अक्सर टूट जाता है। रात में वाहनों को गुजरने में भारी असुविधा हो रही है मोटरसाइकिल व अन्य वाहन अक्सर गड्ढे में फंस जाते हैं। प्रतिदिन दर्जनों दुर्घटनाओं के कारण बड़ी संख्या में लोगों को घायल होकर अस्पताल जाना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी राजकुमार चौहान,धर्मवीर चौहान,जितेंद्र यादव,सुधाकर तिवारी,राजनाथ चौहान,छंगू यादव, पंकज कौशल, धर्मेंद्र यादव,रवि साहू आदि लोगों का कहना है कि प्रतिदिन हो रही दुर्घटनाओं के बारे में प्रशासन संवेदनशील नहीं है। शिकायत करने के बाद भी सड़क को गड्ढा मुक्त करने के लिए कोई नहीं आया। प्रशासन के मूकदर्शक बने रहने के कारण आम लोगों में भारी जनाक्रोश है। प्रतिदिन लोगों के घायल होने से प्रशासन के प्रति गुस्सा बढ़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading