February 27, 2026

ट्रू पावर कंपनी हुई पुनः सम्मानित

img-20190806-wa00106940999340604402635.jpg

*ट्रू पावर कंपनी हुई पुनः सम्मानित*

सोहावल अयोध्या जिले के प्रसिद्ध उद्योगपति व समाजसेवी हरिओम तिवारी की मशहूर विद्युत उपकरण निर्माता कम्पनी ‘ट्रू पावर अर्थिंग प्राइवेट लिमिटेड’ को उत्कृष्ट उत्पादन व बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए एक समारोह में सम्मानित किया गया।
आज शाम लखनऊ के प्रसिद्ध ताज होटल में रियल एस्टेट कॉन्क्लेव जी यूपी एंड यूके द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में उनकी कंपनी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना व रेरा प्रमुख राजीव के हाथों मिले सम्मान को हरिओम तिवारी के पिता श्री राजेश तिवारी द्वारा ग्रहण किया गया।
ज्ञातव्य हो कि हरिओम तिवारी इससे पहले बनारस में आयोजित एक सम्मान समारोह में पूर्व मंत्री अनुप्रिया पटेल द्वारा ‘काशी नरेश’ सम्मान से सम्मानित किए जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading