August 23, 2025

रोडवेज बस पलटने के बाद देवदूत बनकर पहुंचीं डायल 100,70 यात्रियों को बचाया,20 घायल

IMG-20190408-WA0042.jpg

गोंडा ! रविवार देर रात गोण्डा-उतरौला मुख्यमार्ग पर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की एक एससी बस खाई में बेकाबू होकर पलट गई। सूचना पर फौरन मौके पर पहुंची डायल 100 की टीम बस में फंसे यात्रियों के लिए देवदूत बन गई। आसपास के लोगों की मदद से यात्रियों को निकाल टीम के पुलिस कर्मियों ने पहले खुद मौके पर फर्स्ट एड दी। उसके बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटना में करीब बीस यात्रियों के घायल होने की खबर है। वहीं बस में करीब सत्तर यात्री सवार थे। बस के यात्रियों ने बताया कि मौके पर पुलिस न पहुंचती तो कई लोगों का बचना मुश्किल था।
जानकारी के अनुसार रविवार देर रात गोण्डा-उतरौला मुख्यमार्ग पर कोनिया बनकट के निकट लखनऊ से गोंडा होते हुए उतरौला जा रही रोडवेज की एसी बस अचानक खाई में पलट गई। बताया जाता है चालक को झपकी आने से बस पलटी। बस में सवार 70 यात्री में से करीब 20 घायल हुए हैं। डायल 100 के डीएन सिंह ने बताया सभी घायलों का इलाज हो रहा है। उन्होंने बताया बस में नरेंद्र सिंह रजिस्ट्रार बलरामपुर भी सपरिवार सवार थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading