July 27, 2024

यूपी! 20 लाख वेरोजगार युवाओं को नौकरी देने की तैयारी में योगी सरकार

0

यूपी ! मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नया भारत तैयार हो रहा है। देश के साथ साथ यूपी भी विकास के नए कीर्तिमान बना रहा है। प्रदेश सरकार के काम से विकास की बयार बह रही है। हम करीब 20 लाख लोगों को रोजगार देने जा रहे हैं। भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगाया गया है। भाजपा की सरकार यूपी में 15 वर्षों का भ्रष्टाचार खत्म करने के संकल्प के साथ काम कर रही है।मुख्यमंत्री शनिवार को कहा कि इस बार यूपी में हमारी सीटें 75 प्लस होने जा रही हैं। अमेठी ओर आजमगढ़ में भी हम ही जीतेंगे। विकास और सुशासन के साथ प्रधानमंत्री ने जो विश्वास भरा है उसका ही ये परिणाम है कि मोदी है तो मुमकिन है।मुख्यमंत्री ने कहा, सपा और बसपा दोनों भ्रष्टाचार के नमूने हैं जिन्हें म्यूजियम में रखना चाहिए। मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि एक्सप्रेस-वे के समानान्तर बुलेट ट्रेन भी चलाएंगे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे बन जाएगा।युवाओं को रोजगार के सवाल पर सीएम ने कहा, हमारी कोई भर्ती अदालत में नहीं फंसी। करीब दो लाख नौ हजार नौकरी 23 माह में दी है। पुलिस भर्ती में कोई पैसा नहीं लिया गया। कार्यों में पारदर्शिता बरती गई है। हम लोगों ने प्रदेश में सुरक्षा का माहौल दिया है। करीब एक लाख करोड़ रुपये का निवेश हुआ है। इससे प्रदेश में रोजगार के अनेक अवसर पैदा हुए हैं। टीसीएस जैसी कंपनी भाग रही थी। मैंने रतन टाटा से बात की। उन्होंने कहा यूपी में माहौल नहीं है। मैंने चार महीने का समय मांगा। अब करीब 25000 लोगों के लिए टीसीएस नोएडा में प्रोजेक्ट ला रहा है। आज सैमसंग अपनी सबसे बड़ी फैक्ट्री लगा चुका है। करीब 20 लाख लोगों को हम रोजगार देने जा रहे हैं। अमेठी में एके-203 राइफल बनाने की फैक्ट्री की नींव रखी गई है। इसमें करीब 600 करोड़ रुपये का निवेश होगा।अयोध्या विवाद के जिक्र पर मुख्यमंत्री ने कहा, विवाद का हल मध्यस्थता से हो, हम लगातार इसका प्रयास कर रहे हैं। मुस्लिम पक्ष से जब प्रमाण की बात करते थे तो वे उठ कर चले जाते थे। अयोध्या के मुद्दे पर तस्वीर साफ है आर्कियोलॉजी विभाग ने खुद प्रमाणित किया है। वही राम जन्मभूमि है। आज कुछ मुस्लिम लोगों ने कहा है कि यह जमीन मंदिर निर्माण के लिए दे दी जाए लेकिन जब आक्रांताओं के साथ कोई अपना संबंध जोड़ता है तो मध्यस्थता मुश्किल हो जाएगी।मुख्यमंत्री ने कहा, इस बार प्रयागराज कुंभ में 70 देशों के 3500 अप्रवासी पहुंचे। कई राज्यों के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और 1500 से अधिक न्यायाधीश भी संगम में स्नान करने पहुंचे। करीब 24 करोड़ से अधिक लोग कुंभ पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रयास से एक लाख से अधिक लोगों ने अक्षय वट के दर्शन किए। उन्होंने कुंभ को एक्सीडेंट फ्री बताते हुए कि युनेस्को ने कुंभ को सांस्कृतिक धरोहर के रूप में प्रस्तुत किया है। काशी विश्वनाथ मंदिर में बनने वाले कॉरिडोर के सवाल पर उन्होंने कहा, काशी का महत्व बाबा विश्वनाथ के मंदिर से है। सन 1916 में गांधी जी जब काशी गए थे तब काशी विश्वनाथ मंदिर के आसपास काफी गंदगी थी लेकिन प्रधानमंत्री ने वहां की स्वच्छता पर ध्यान दिया।योगी ने कहा, 2017 से पहले ¹यूपी में किसान आत्महत्या कर रहा था। करीब 300 किसानों ने आत्महत्या की थी। करोड़ों में गन्ना मूल्य बकाया था। हमने 56 हजार करोड़ गन्ना बकाया दिया। करीब पांच हजार गेहूं के क्रय केंद्र खोले। गेहूं के समर्थन मृल्य में व्यापक परिवर्तन किया। मैं रोज अपने मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड लेता हूं। प्रशासनिक टीम भी अच्छा काम कर रही है।मुख्यमंत्री ने एयरस्ट्राइक पर जवाब देते हुए कहा, पुलवामा की घटना का जिस तरह से जवाब दिया गया है वह नए भारत का संकेत है। इस घटना में टेक्नोलॉजी और आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस का प्रयोग किया गया। देश की सुरक्षा में जो भी सेंध लगाएगा उसे मालूम है कि वो कहां जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !! © KKC News