August 22, 2025

सपा ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की

images (76)2720830329567454468..jpg

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव मैनपुरी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने शुक्रवार को यह घोषणा की। पार्टी द्वारा जारी सूची में, सपा के प्रधान महासचिव रामगोपाल यादव ने पांच अन्य लोकसभा उम्मीदवारों के नाम भी घोषित किए।


सपा के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चचेरे भाई धर्मेद्र यादव फिर से बदायूं से लड़ेंगे, वहीं यादव परिवार के एक अन्य सदस्य अक्षय यादव को फिरोजाबाद से उतारा गया है।

यादव परिवार के गृहनगर इटावा से कमलेश कठेरिया लोकसभा प्रत्याशी बनाई गईं हैं, वहीं रॉबर्ट्सगंज से भाईलाल कॉल को उम्मीदवार बनाया गया है। शब्बीर बाल्मीकि बहराइच से चुनाव लड़ेंगे।

सपा लोकसभा चुनाव मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के साथ गठबंधन कर लड़ रही है।

गठबंधन के तहत सपा 37 सीटों पर, रालोद तीन और बसपा 38 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। दो सीटें- अमेठी और रायबरेली कांग्रेस के लिए छोड़ दी गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading