August 28, 2025

किराएदार की गर्भवती पत्नी से दुष्कर्म का प्रयास, पेट में मारी लात

images (41)3330621501704360704..jpg


मेरठ। लिसाड़ी गेट क्षेत्र में गुरुवार की देर रात एक मकान मालिक ने अपने किराएदार की पत्नी से दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर गर्भवती महिला के पेट में लात मार कर उसे अधमरा कर दिया। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं आरोपी परिवार सहित घर से फरार हो गया है। समर गार्डन कॉलोनी में इसरार का मकान है। इस मकान में बढ़ई का काम करने वाला फिरोज अपने परिवार के साथ किराए पर रहता है। बताया जाता है कि इसरार शातिर किस्म का वाहन चोर है और कुछ समय पूर्व ही सदर पुलिस द्वारा वाहन चोरी के मामले में जेल भेजा गया था। लगभग एक हफ्ते पूर्व इसरार जमानत पर जेल से रिहा हुआ है। फिरोज का कहना है कि इसरार उस पर अपना मकान खाली करने का दबाव बना रहा था। जिस पर फिरोज ने दो दिन का समय मांगा था।
आरोप है कि इसके बावजूद इसरार व उसके परिवार के लोगों ने बृहस्पतिवार की रात फिरोज के घर पर मौजूद उसकी पत्नी मेहनाज के साथ मारपीट कर दी। आरोप है की इसरार ने मेहनाज के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया और उसके कपड़े फाड़ डाले। विरोध करने पर आरोपी ने चार माह की गर्भवती मेहनाज के पेट में लात मार दी। जिसके चलते मेहनाज की हालत बिगड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, पीड़ितों द्वारा तहरीर दिए जाने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में पहुंची तो आरोपी घर पर ताला जड़कर परिवार सहित फरार हो चुका था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading