भाजपा को हराने के लिए किसी से भी गठबंधन को तैयार: शिवपाल यादव
![](https://i0.wp.com/www.khabrokichaupal.com/wp-content/uploads/2018/12/Shivpal_Yadav_1544328057.jpg?fit=384%2C216&ssl=1)
नई दिल्ली ! प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए वह किसी से भी गठबंधन करने को तैयार हैं। जब उनसे पूछा गया कि वह सपा व बसपा के गठबंधन में शामिल होंगे तो इस पर उन्होंने कहा कि प्रसपा को उचित सीटें देने पर ही गठबंधन होगा और इसके लिए सपा व बसपा के नेताओं को उनके पास चलकर आना होगा।सहकारी बैंक के अधिवेशन के बाद शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में यादव ने कहा कि भगवान या महापुरुषों को जाति के बंधन में नहीं बांधना चाहिए। जो लोग इस तरह के कार्य करते हैं वह उनकी छोटी मानसिकता का प्रतीक है। भाजपा सरकार पर नाराजगी जताते हुए यादव ने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से सभी विकास कार्य ठप है। इतना ही नहीं इटावा में विकास का पहिया पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है। भ्रष्टाचार भी चरम पर है। तहसीलों व थानों में बिना पैसों के कोई काम नहीं हो रहा है और पीड़ितों की भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि आज जनप्रतिनिधियों का भी कहीं कोई सम्मान नहीं है। अधिकारी जनप्रतिनिधियों को कुछ समझते नहीं है।
![](https://i0.wp.com/www.khabrokichaupal.com/wp-content/uploads/2018/11/PicsArt_11-30-08.10.06.jpg?resize=100%2C100)