August 22, 2025

राजस्थान,छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की जबरदस्त वापसी, MP में उठा पाठक जारी

rahul-modi-768x384.jpg

जयपुर/छत्तीसगढ़। राजस्थान में विधानसभा चुनाव की मतगणना के पहले दौर में कांग्रेस ने सत्तारूढ भाजपा से बढ़त बना ली है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत , पूर्व केन्द्रीय मंत्री सी पी जोशी सहित कई बड़े नेता आगे चल रहे है लेकिन गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया कांग्रेस की गिरजा व्यास से पीछे चल रहे है। सांसद रघु शर्मा केकड़ी से आगे चल रहे है लेकिन भाजपा सांसद कर्नल सोनाराम पीछे हो गये है। भाजपा के मंत्री अरूण चतुर्वेदी कांग्रेस के प्रताप सिंह खाचरियावास से पीछे चल रहे है। कांग्रेस से बगावत कर चुनाव लडे सिरोही से संयम लोढ़ा , पाली मारवाड से सुखबीर जोजावर, जैतारण से जितेन्द्र आगे चल रहे है।भाजपा के मंत्री राजेन्द्र राठौड़ तथा किरण माहेश्वरी आगे चल रहे है। विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल आगे लेकिन विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेन्द्र सिंह पीछे चल रहे है।छत्तीसगढ़ में मतगणना के शुरूआती रूझानों में कांग्रेस को बढ़त दिखाई दे रही है। मतगणना के मिले 90 सीटो में से 64 सीटों के मिले रूझानों के अनुसार 39 कांग्रेस,19 भाजपा तथा छह सीटो पर जनता कांग्रेस बसपा गठबंधन के उम्मीदवार आगे चल रहे है। अम्बिकापुर सीट से कांग्रेस विधायक दल के नेता टी.एस.सिंहदेव,कांग्रेस प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष डा.चरणदास महंत सक्ती सीट से,जनता कांग्रेस के अध्यक्ष अजीत जोगी मरवाही सीट से आगे चल रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading