किसी भी जिले में गौकशी हुई तो वहां के डीएम और कप्तान नपेंगे:योगी

0


लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुलन्दशहर और लखनऊ में हुई घटनाओं पर नाराजगी जताते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। सरकारी प्रवक्ता ने बुधवार को यहां बताया कि मुख्यमंत्री ने मंगलवार देर रात गोरखपुर से लौटने के बाद अपने सरकारी आवास पर पुलिस और प्रशासनिक उच्चाधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने बुलंदशहर की घटना को गहरी साजिश का हिस्सा करार देते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में श्री योगी ने विशेष रुप से बुलंदशहर और लखनऊ की घटना पर नाराजगी जताई और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को तत्काल गिरफ्तार किया जाये। उन्होंने कहा कि हिंसा फैलाने वालों से कड़ाई से निपटा जाए। उन्होंने कहा कि बुलंदशहर घटना की गंभीरता से जांच की जाए और गोकशी में संलिप्त सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने गोकशी से संबंध रखने वाले प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष लोगों को अभियान चलाकर गिरफ्तार करने के भी अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह बवाल बुलन्दशहर में क्यों हुआ, वहां एक बड़ा समारोह हो रहा था। पुलिस अधिकारियों को फटकार लगाते हुए श्री योगी ने कहा कि वहां गौकशी कब से चल रही थी। उन्होंने कहा कि जब 19 मार्च 2०17 से अवैध बूचडख़ाने बंद कर दिए गए हैं, तो यह अवैध काम कैसे हो रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! © KKC News