गोरखपुर: निर्माणाधीन एम्स की दीवार गिरी, बड़ा हादसा टला
![](https://i0.wp.com/www.khabrokichaupal.com/wp-content/uploads/2018/12/565kom9w9saufyz0xjeczwny6f0wikpp3oj90097123708590721149621117.png?fit=577%2C431&ssl=1)
गोरखपुर। निर्माणाधीन एम्स की दीवार गिरने से रविवार की शाम अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि चार मजदूरों को मामूली चोटें आईं। कसया मार्ग पर जीआरडी के आफिसर्स मेस के दक्षिण तरफ एम्स की दीवार है। यहीं सीवरलाइन का काम चल रहा है। इसके लिए जीडीए और नगर निगम की ओर से करीब 20 फीट गहरा गड्ढा खोदा गया है।
अचानक गड्ढे से सटी करीब 25 मीटर लंबी दीवार भरभराकर गिर गई। जिस समय यह घटना हुई, वहां 21 मजदूर काम कर रहे थे। सीवर लाइन का निर्माण कार्य देख रहे इंजीनियर रितेश पांडेय ने बताया कि चार मजदूरों को मामूली चोटें आई हैं। जख्म अस्पताल भेजने जैसा नहीं था। रात तक मलबा हटाने का काम जारी था। मलबे में नाला साफ करने के लिए लाई गई पोकलैंड मशीन भी फंस गई। दीवार गिरने की सूचना पर जीडीए के अधिशासी अभियंता हरेंद्र सिंह, एसपी सिटी विनय सिंह और सीओ कैंट प्रभात राय फोर्स मौके पर पहुंच गए थे।
![](https://i0.wp.com/www.khabrokichaupal.com/wp-content/uploads/2020/11/PicsArt_11-12-05.34.21.png?resize=100%2C100&ssl=1)