July 4, 2025

अयोध्या में धर्मसभा आज,सीएम योगी ने बुलाई समीक्षा बैठक

1541003755.jpg

अयोध्या ! अयोध्या में राममंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिन्दू परिषद की आज होने वाली धर्मसभा में साधु-संतों और रामभक्तों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रदेश सरकार लगातार चौकसी बरत रही है। धर्मसभा पर लगातार निगहबानी कर रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देर रात प्रदेश के प्रशासनिक और पुलिस आला अफसरों की बैठक बुलाई। पिछले कई दिनों से मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करने के बाद अयोध्या में कानून-व्यवस्था की समीक्षा कर रहे हैं।उधर, पुलिस महानिदेशक ओ.पी.सिंह और एडीजी (कानून-व्यवस्था) आनन्द कुमार अयोध्या भेजे गए वरिष्ठ आईपीएस अफसरों से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। एडीजी (कानून-व्यवस्था) ने शनिवार को कहा भी है कि विवादित परिसर के चारों और पुलिस और केन्द्रीय बलों को सुरक्षा में लगाया गया है। रामलला के दर्शन के लिए पहले से निर्धारित व्यवस्थाओं के तहत ही दर्शनार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। पूरे अयोध्या में धारा-144 लागू है। इसके पालन के लिए भीड़ को एक जुट होने से रोका जाएगा। जगह-जगह बेरीकेडिंग लगाई गई हैं।उन्होंने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के तहत विवादित परिसर समेत पूरी अयोध्या की सुरक्षा के लिए पुलिस और केन्द्रीय बल सक्षम हैं। हमारे पास पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा बल हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से पूरी अयोध्या को दो जोन में बांट दिया गया है। एक जोन विवादित परिसर बना है तो दूसरा रामघाट चौराहा स्थित बगिया, जहां धर्मसभा का आयोजन होना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading