फैजाबाद में गरजे शिवपाल,बोले यूपी की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगा समाजवादी सेकुलर मोर्चा

फैजाबाद ! यूपी0 के समाजवादी सेकुलर मोर्चा के संयोजक शिवपाल यादव ने कहा है कि प्रदेश की सभी सीटों पर उनका मोर्चा लोकसभा चुनाव लड़ेगा। उन्होंने बताया कि लोकसभा उम्मीदवारों की तलाश शुरू कर दी गई है। सभी सीटों पर मोर्चा के मजबूत प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरेंगे।श्री यादव रविवार को यहां गुलाबबाड़ी मैदान में बहुजन क्रांति मोर्चा की ओर से आयोजित रैली में भाग लेने पहुंचे थे। रैली में भाग लेने से पूर्व संवाददाताओं से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव को मैनपुरी से मोर्चा के बैनर तले चुनाव लड़ने का ऑफर दिया गया है।उन्होंने कहा कि यदि नेताजी तैयार होंगे तो उन्हें मोर्चा का अध्यक्ष भी बना दिया जाएगा। श्री यादव ने कहा कि इन प्रस्तावों से अलग यदि मुलायम सिंह किसी अन्य दल से चुनाव लड़ते हैं तो भी सेकुलर मोर्चा उनका सहयोग करेगा। उन्होंने बताया कि मोर्चा बनाने से पहले मुलायम सिंह यादव का आशीर्वाद लिया था।श्री यादव ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव में रामनाथ कोविंद को डंके की चोट पर वोट दिया।रामनाथ कोविंद और मुख्यमंत्री ने वोट मांगा था।जबकि सपा और कांग्रेस ने इसकी जरूरत नहीं समझी।उन्होंने बताया कि अखिलेश यादव ने तो सपा विधानमंडल दल की बैठक में भी नहीं बुलाया। ऐसे में सपा के कहने पर वोट देने का सवाल ही नहीं उठता।श्री यादव ने गुलाबबाड़ी मैदान में रैली को भी संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! © KKC News