May 9, 2025

शरारती तत्वों के आंखों की किरकिरी बने शौचालय को ढहाया,मवई के तालगांव का मामला,पुलिस कर रही जांच।

IMG-20180924-WA0009.jpg

फैजाबाद ! मवई थाना क्षेत्र के ग्राम तालगांव में शरारती तत्वों ने आधा दर्जन नवनिर्मित शौंचालय ढहा दिया।सुबह जब लाभार्थियों को शौंचालय गिरने की जानकारी हुई।तो उन्होंने मवई थाने पहुंचकर अज्ञात के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी।जानकारी के अनुसार ग्राम तालगांव निवासी राम दुलारे पुत्र सेवक,रामजस पुत्र शोभाराम,सूरज लाल पुत्र राम नेवाज,मातादीन पुत्र विपत,दिनेश पुत्र राम अवध आदि लाभार्थियों का स्वच्छ भारत मिशन के तहत एक पखवारे पूर्व शौंचालय का निर्माण कराया गया था।लाभार्थियों ने बताया कि गांव के ही कुछ शरारती तत्वों ने रंजिशन उनका नवनिर्मित शौंचालय तोड़कर गिरा दिया।सुबह जब उन्हें इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर उप निरीक्षक दिवाकर यादव,उप निरीक्षक विनय सिंह सिपाही अशोक यादव ने पहुँच कर घटना की छानबीन की।भुक्तभोगी सूरज लाल व् राम जस ने बताया की कई शौंचालयों के दरवाजे तोड़कर शरारती तत्वों ने गांव के बाहर बाग में फेंक दिया।मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन की।मवई के थाना प्रभारी रिकेश सिंह ने बताया की तहरीर मिली है।मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading