मवई, अयोध्या : 42 वर्षों तक लोगों की सेवा करने वाले कर्तव्यनिष्ठ डाकपाल को दी गई विदाई

उपडाकघर मीरमऊ में आयोजित हुआ विदाई समारोह
मवई, अयोध्या ! रुदौली तहसील क्षेत्र के शाखा डाकपाल तालागांव दुर्गा बक्श सिंह सेवानिवृत्त हो गए। उनका विदाई समारोह शनिवार को उप डाकघर मीरमऊ में आयोजित किया गया।इस दौरान उनके द्वारा 42 वर्षो में सभी शाखाओं पर दी गई सेवाओं में किए गए सराहनीय कार्यों की चर्चा हुई।इस दौरान कर्मियों की आंखे नम रहीं।दुर्गा बक्श सिंह ने कहा कि वे जितने दिनों तक अपने पद पर रहे पूरी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं लगन के साथ अपने कार्यों का निर्वहन किया।उन्होंने कहा कि उन्होंने उस समय ग्रामीणों को अपनी सेवा देना शुरू किया था जब दूरसंचार के क्षेत्र में बहुत ज्यादा विकास नहीं हुआ था।सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए लोग चिट्ठी का सहारा लिया करते थे।प्रदेश में रहने वाले लोगों के परिजनों तक सुरक्षित मनी- ऑर्डर पहुंचाना हो या चिट्ठी वे हमेशा तत्पर रहते थे।हालांकि हाल के दिनों में दूरसंचार के क्षेत्र में क्रांति आने के बाद उनका कार्य उतना महत्वपूर्ण नहीं रह गया था। इसके बावजूद वे विभाग के अन्य कार्यों के प्रति हमेशा ईमानदार रहें।इस दौरान उनके पुत्र सहायक अध्यापक धर्मेंद्र प्रताप सिंह (मिंटू) ने भी सभी का आभार जताया।उनके सम्मान में शनिवार को उपडाकघर मीरमऊ में विदाई समारोह आयोजित किया गया था।इस मौके पर पोस्ट मास्टर अतुल उपाध्याय, अम्बिका प्रसाद दुबे,राकेश तिवारी,मंशाराम पांडेय,कृष्ण कुमार शुक्ल,महेंद्र प्रताप सिंह,उमाकांत मिश्र,पुत्तीलाल यादव,शिवराम गुप्ता,अनुराग सिंह,महेंद्र पांडेय,तेज बहादुर सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
