June 17, 2025

अमेठी ! शनिवार को कानपुर चिड़ियाघर ले जाए गए सारस के प्रकरण ने नया मोड़ ले लिया है। सारस को पाल रहे मालिक आरिफ को वन्य जीव उल्लंघन का नोटिस जारी कर दिया है। उसके विरुद्ध वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की विभिन्न धाराओं के उल्लंघन का केस भी दर्ज कर लिया गया है।गौरीगंज रेंज के सहायक वन संरक्षक रणवीर मिश्र ने मंडखा निवासी मो. आरिफ को नोटिस जारी कर कहा कि उन्हें बीते 9 मार्च को गौरीगंज रेंज में वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के विभिन्न धाराओं के उल्लंघन पर अभियुक्त नामजद किया गया है।

कानपुर चिड़ियाघर पहुंचाया गया सारस

अमेठी के आरिफ का सारस शनिवार को कानपुर चिड़ियाघर पहुंच गया। यहां डॉक्टरों की टीम ने सारस का परीक्षण किया और उसे अस्पताल में भर्ती किया। इसके दाएं पैर में चोट का निशान है। गुमसुम सारस की कैमरों से निगरानी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading