February 4, 2026

अयोध्या महोत्सव में सम्मानित हुए रूदौली के शिक्षक

IMG-20230104-WA0122.jpg

रुदौली(अयोध्या) ! शिक्षा क्षेत्र रुदौली के कंपोजिट विद्यालय करीमपुर में कार्यरत सहायक अध्यापक श्री प्रकाश पाठक को शिक्षाक्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धियों हेतु अयोध्या महोत्सव में प्रतिभा सम्मान पुरुस्कार से न्यास की तरफ से सम्मानित किया गया।यह सम्मान आईएएस विशाल सिंह द्वारा प्रदान किया गया। शिक्षक श्री प्रकाश ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के शिक्षक सरकार की मंशानुरूप कार्य कर बेसिक शिक्षा में परिवर्तन लाने का भरसक प्रयास कर रहे हैं, ऐसे में जनपद के एक कोने से शिक्षक की मेहनत को प्रोत्साहित करने के लिए मैं अयोध्या महोत्सव के आयोजकों का आभार व्यक्त करता हूं। इस दौरान एसपी सिटी, सीओ डॉ राजेश तिवारी, हरीश कुमार श्रीवास्तव,अरुण द्विवेदी, आकाश अग्रवाल,ऋचा उपाध्याय सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading