July 7, 2025

अयोध्या : 16 घंटे के अंदर मासूम अयान को पुलिस ने किया बरामद

IMG-20221223-WA0154.jpg

मवई(अयोध्या) ! मवई पुलिस ने शुक्रवार को लापता एक मासूम बालक को 16 घंटे के अंदर उसी के गांव से बरामद कर लिया।पुलिस के मुताविक सौतेली मां की डांट की डर से बालक घर जाने के बजाय इस भीषण ठंड में एक निर्माणाधीन मकान में पूरी रात गुजार दी।मामला थाना क्षेत्र के ग्राम नरौली का है।
बताते चले नरौली गांव निवासी रशीद का लड़का अयान 8 वर्ष गुरुवार को बकरी चराने गया था।शाम को बकरियां वापस घर आ गई।लेकिन अयान देर शाम तक वापस नही लौटा।तो परिजन सहित ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।सबने मिलकर अयान की काफी खोजबीन की।लेकिन सुराग नही लगा तो डायल 112 पर सूचना दी गयी।पुलिस वालों ने भी लापता बालक को रात भर खोजा लेकिन सफलता नही मिली।शुक्रवार को बालक के पिता रशीद ने मवई थाने पहुंचकर बालक के लापता होने की सूचना दी।मवई पुलिस ने धारा 363 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।प्रभारी निरीक्षक मवई ओम प्रकाश तिवारी ने उपनिरीक्षक विनोद कुमार गिरि सिपाही जितेंद्र यादव,राम आश्रय यादव, राम मनोहर, शैलेश कन्नौजिया को लेकर बालक की तलाश में जुट गये।कुछ ही घण्टों में पुलिस ने बालक को नरौली गांव से ही खोज निकाला।पूँछताक्ष में बालक अयान ने बताया बकरी चराते समय वो खेल में मस्त था।और शाम होते बकरियां वापस घर चली गई।बालक वही आस पास बकरी की तलाश में जुटा रहा।बकरी न मिलने उसे अपने सौतेली मां की डांट का डर था।इसलिए वो घर जाने के बजाय इस भीषण ठंड में पूरी रात एक मकान में गुजार दी।प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश तिवारी ने बताया कि बालक गांव में ही स्थित एक निर्माणाधीन मकान में सोता हुआ पाया गया।जिसकी मां को सख्त हिदायत देते हुए बालक को उसके सुपुर्द कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading