February 13, 2026

अयोध्या : पटरंगा पुलिस ने 16 व्यक्तियों का शांतिभंग में  चालान

IMG-20210321-WA0044.jpg

मामले में 12 पुरुष व 4 महिलाओं के विरुद्ध हुई कार्यवाही

नूरपुर सुल्तानपुर पूरेकामगार आदि गांवों में हुए विवाद को लेकर हिरासत में लिए गए थे ये लोग

पटरंगा(अयोध्या) ! पटरंगा थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जमीन की कब्जेदारी,खेत की कब्जेदारी,अतिक्रमण व पुरानी रंजिश आदि बातों को लेकर कुल 16 व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया।जिन्हें सीआरपीसी की धारा 151 में गिरफ्तार कर एसडीएम के समक्ष पेश किया गया।जहां पर एसडीएम ने जमानत नामंजूर करते हुए जेल भेज दिया।
जानकारी के मुताविक थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव में जमीन की कब्जेदारी वा इस विवादित जमीन पर लोहे के कटीले तार लगाए जाने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी सुनी।इस मामले में पुलिस ने राजेंद्र कुमार वर्मा ,सूरज वर्मा ,राम सजीवन वर्मा ,विनोद कुमार वर्मा को हिरासत में लिया। लालपुर गांव में यूकेलिप्टस के पेड़ काटने को लेकर विवाद हुआ।जिसमें पुलिस ने सरदार प्रजापति व राम किशोर प्रजापति को गिरफ्तार किया।लोनियन पुरवा मजरे सुल्तानपुर में मिट्टी से बनी दीवाल को गिराए जाने को लेकर दो पक्ष भिड़ गए।मामले में पुलिस ने श्रीमती कुसुम चौहान ,श्रीमती शिव कुमारी,श्रीमती रामरति चौहान,सीमा चौहान को गिरफ्तार को हिरासत में लिया।पूरेकामगार गांव में जमीन की कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया।मामले में पुलिस ने दिनेश चंद्र रावत,दीपक कुमार,मंसाराम रावत,सियाराम रावत को गिरफ्तार किया।सराय अहमद गांव में मकान निर्माण व मकान से छज्जा निकालने को लेकर हुई कहासुनी में पुलिस ने सुरेश रावत ठीगनु रावत को हिरासत में लिया।उपनिरीक्षक सुधाकर यादव ने बताया विभिन्न मामलों में थाने से उपनिरीक्षक गुलाम रसूल, उप निरीक्षक विजय कुमार यादव, उप निरीक्षक सुधीर कुमार, कांस्टेबल राजेश कुमार, कांस्टेबल अनिल कुमार, कांस्टेबल रामकिशुन यादव, कांस्टेबल आशीष कुमार यादव, कांस्टेबल रामाश्रय यादव, कांस्टेबल अभिषेक कुमार, महिला कांस्टेबल आकांक्षा यादव, महिला कांस्टेबल पूजा सिंह ,महिला कांस्टेबल रेनू वर्मा को मौके पर भेजा गया था।जहां से कुल 12 पुरुष और 4 महिलाएं हिरासत में ली गई है।सभी को शांतिभंग की धारा में पाबंद करते हुए एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया था।जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading