June 18, 2025

रुदौली ब्लाक परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न,130 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

img-20210217-wa0041579989737790123164.jpg

मवई अयोध्या।बुधवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का रुदौली ब्लाक परिसर में किया गया।इस समारोह में 130 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। मुख्य अतिथि सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति विधानसभा उत्तर प्रदेश के सभापति व रूदौली विधानसभा से विधायक रामचंद्र यादव ने कार्यक्रम में शिरकत कर वर कन्या को शुभ आशीर्वाद दिया।जिसमें 130 जोड़ों का विवाह पंडित जी के मंत्रोउच्चारण के साथ संपन्न कराया गया।मुख्य अतिथि रामचंद्र यादव व मुख्य विकास अधिकारी प्रथमेश कुमार,विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लालजीत सिंह,उपजिलाधिकारी विपिन कुमार सिंह बीडीओ अमित त्रिपाठी द्वारा सभी जोड़ों को शुभ आशीर्वाद दिये।मुख्य अतिथि रामचंद्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ गरीब व परेशान लोगों के साथ खड़े हैं।गरीब परिवार की बेटियों की शादी कर उन्होंने उनकी एक समस्या का समाधान कर दिया। उनकी तमाम योजना गरीब व असहायों के लिए वरदान साबित हो रही है। प्रदेश व केंद्र सरकार लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।
इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम पर संस्कृतिक कार्यक्रम रंगारंग कलाकारों के द्वारा प्रस्तुत किया गया।वहीं सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल तैनात रहा।इस मौके पर भाजपा नेता निर्मल शर्मा,वीरेन्द्र शर्मा,शिव गोविंद पांडेय,आलोक चंद्र यादव,किसान मोर्चा जिला मंत्री सुरेश चंद्र मिश्रा,समाजसेवी जगन्नाथ यादव,राम प्रेस यादव,अमरेश यादव,गिरधारी बीडीसी,शशि यादव,कृष्ण सागर पाल,रघुनंदन चौरसिया,संतोष यादव,रामदीन वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading