February 4, 2026

अयोध्या ! पति द्वारा पत्नी की गला काटकर हत्या,घर के कमरे में खून से लथपथ मिली लाश

IMG-20210131-WA0094.jpg

मवई(अयोध्या) ! मवई थाना अंतर्गत नेवाजपुर गांव में एक 22 वर्षीय विवाहिता की गला काटकर हत्या कर दी गई है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा फील्ड यूनिट की टीम भी मौके पर पहुंच छानबीन शुरू कर दी है।मौके पर पहुंचे मृतिका के मायके वालों ने उसके पति पर हत्या करने का आरोप लगाया है।मवई में मवई थाने के प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव ने बताया कि नेवाजपुर गांव की रहने वाली नव विवाहिता रिंकू उम्र करीब 22 की अभी दो वर्ष पूर्व शादी हुई है।पूँछताक्ष में पता चला है रिंकू व उसके पति रामू गौतम के बीच अक्सर विवाद होता था।रविवार की सुबह सूचना मिली कि रामू अपनी पत्नी की गला काटकर हत्या कर दिया।और कमरा बंद कर कही चला गया।फिरहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।मामले की छानबीन के साथ उसके पति की तलाश व अन्य साक्ष्य संकलन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading