June 18, 2025

अयोध्या : बाइक से गिरकर घायल आंगनबाड़ी कार्यकत्री की सहारा हास्पिटल में मौत

FB_IMG_1609714546553.jpg

मिल्कीपुर(अयोध्या) ! इनायतनगर थाना क्षेत्र के बरम बाबा देवस्थान के सामने सड़क पर हुए गड्ढे में बाइक सवार आंगनबाड़ी कार्यकत्री गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।आनन – फानन में घायल कार्यकत्री को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान कार्यकत्री की मौत हो गई है।
जानकारी के मुताविक इनायतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मिल्कीपुर की आंगनबाड़ी कार्यकत्री श्रीमती वंदना सिंह उम्र करीब 50 वर्ष पत्नी अवधेश सिंह उर्फ कल्लू बीते शनिवार को अपने बड़े बेटे के साथ बाइक से फैजाबाद गई थी। जहां से वह देर शाम करीब 6 बजे अपने घर वापस लौट रही थी। वह इनायतनगर थाना क्षेत्र के फैजाबाद रायबरेली रोड स्थित बरम बाबा देवस्थान के पास पहुंची थी कि सड़क पर हुए बड़े-बड़े गड्ढों में बाइक अनियंत्रित हुई जिसके चलते उनके हाथ में पकड़ा गया सामान गिरने लगा जिसे बचाने के चक्कर में वह बाइक से नीचे गिर गई और गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने आनन-फानन में घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख लखनऊ रेफर कर दिया।परिजन लखनऊ स्थित सहारा हॉस्पिटल ले गए जहां इलाज के दौरान कार्यकत्री वंदना सिंह ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जाता है कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री श्रीमती वंदना सिंह आंगनबाड़ी कार्यकत्री संगठन की ब्लॉक नेत्री भी थी।इनके निधन पर समाजसेवी विनोद सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विमल सिंह राजू मिल्कीपुर विधायक बाबा गोरखनाथ मवई ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी आकाश मणि त्रिपाठी धर्मेन्द्र सिंह अर्पित मिश्र नान्ह महाराज अनुपम मिश्र सत्यपाल सिंह सीताराम यादव जितेंद्र यादव सुफियान सरफराज अहमद सुरेंद्र सिंह यतीन्द्र पांडेय जितेंद्र पांडेय आदित्य तिवारी आदि लोगों ने गहरा दुःख प्रकट किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading