July 6, 2025

अयोध्या : मवई के शेरपुर गांव में सनसनीखेज वारदात,खेत मे किसान की बेरहमी से हत्या

IMG-20200817-WA0069.jpg

मवई (अयोध्या) : मचान पर लेटकर धान की फसल की रखवाली कर रहे एक किसान की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी।घटना के बाद से आस-पास के गांवों में सनसनी फैल गई।

जानकारी के मुताविक मवई थाना क्षेत्र के ग्राम शेरपुर निवासी माताफेर रावत उम्र (70 वर्ष) गांव से करीब दक्षिण दिशा में एक किमी दूर अपने खेत मे मचान बना कर धान की रखवाली कर रहा था।माताफेर का एक पुत्र नकछेद तथा एक पुत्री संगीता है।लड़का गांव के बाहर मकान बना कर रह रहा है। माताफेर की लड़की संगीता की शादी द्वारिकपुर में हुई थी। पति पत्नी के बीच अनबन के चलते करीब दस वर्ष से वह शेरपुर में अपने पिता के घर पर ही रह रही है।माताफेर रविवार की शाम को खाना खाने के बाद अपने खेत को चले गये।

माताफेर रात को खेत में बने मचान पर ही सोते थे।सोमवार की प्रातः करीब 6 बजे माताफेर की लड़की संगीता खेत पर पहुंची। संगीता जब मचान के निकट पहुंची और अपने पिता को आवाज दी जब वह नहीं बोले तो पास जाकर देखा कि उसके पिता के सिर से खून बह रहा था। मृतक के सिर पर धारदार हथियार से मारने के निशान थे। संगीता के चीखने चिल्लाने लगी।बाद में मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मामले की सूचना मवई पुलिस को दी।प्रभारी निरीक्षक राम किशन राना ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम लिए भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading