May 1, 2025

अयोध्या : नियामतपुर गांव सामीप चारा काटने गया किसान सरयू नदी में डूबा

img-20200731-wa0002424957880929803898.jpg

पुलिस गोताखोरों की मदद से नदी में कर रही शव की तलाश

पटरंगा थाना क्षेत्र के नियामतपुर गांव का मामला।

पटरंगा(अयोध्या) ! पटरंगा थाना क्षेत्र के नियामतपुर गांव में गुरुवार को एक गरीब किसान अपने पशुओ के लिये चारा काटने सरयू नदी के पार गया था।जहां से लौटते समय वो नदी में डूब गया।सूचना पर पहुँची पटरंगा पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव की काफी खोजबीन की लेकिन कहीं पता नही चल सका हैं।
जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह पटरंगा थाना क्षेत्र के नियामतपुर गांव निवासी मोल्हे प्रसाद जो रौनाही के 4 नम्बर तटबंध के पास पशुओ के लिये चारा काटने नदी के पार गया था।वहां से वापस लौटते समय नदी में डूब गया जिसकी सूचना ग्रामीणों को हुई तो वह घटना स्थल पर पहुँच गए पहले तो ग्रामीणों ने शव को खोजने के लिए काफी प्रयास किया लेकिन पानी का बहाव काफी तेज होने के कारण मोल्हे प्रसाद का शव मिल नही पाया हैं।घटना की जानकारी मिलते ही पटरंगा थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिह से बात की गयी तो उन्होंने बताया की गोताखोरो की मदद से नदी में काफी खोजबीन की गयी लेकिन नदी में पानी का बहाव तेज होने के कारण शव का पता नही चल सका।फिर हाल शव की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading