August 24, 2025

अयोध्या:बछड़े को काटते हुए दो गिरफ्तार ,बछड़े का सिर व मांस बरामद

images - 2020-07-02t0700555750476434142413702..jpg


इनायतनगर थाने के हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी क्षेत्र में पुलिस ने गौ हत्या के मामले में दो लोगों को रंगेहाथ पकड़ लिया है। उनके पास से बछड़े का कटा हुआ सिर व मांस भी बरामद किया गया है। यह घटना हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी के ग्राम पाराताजपुर की है। बताया जा रहा है कि यह लोग काफी दिनों से एक जंगल झाड़ी में गौ हत्या करते रहे हैं। गोपनीय सूचना पर चौकी प्रभारी राजेश मिश्रा के नेतृत्व में पहुंची हैरिंग्टनगंज पुलिस ने दो लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। चर्चा है कि इस घटना का मुख्य सूत्रधार गौ हत्या करने का सरगना पुलिस की पकड़ से बाहर है। यह भी चर्चा है कि गौ हत्या करने का यह जघन्य अपराध कुछ लोगों के संरक्षण में चल रहा था। गौ हत्या करने के आरोप में दो लोगों की गिरफ्तारी की पुष्टि हैरिंग्टनगंज पुलिस ने किया है। इनायतनगर थाने पर लिखापढ़ी चल रही है। इसे हैरिंग्टनगंज पुलिस का बड़ा गुड वर्क माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading