August 22, 2025

अयोध्या : 200 मुस्लिम परिवारों को वितरित की गई ईद किट

KKC-News-6-20200419_084944.jpg

जामा मस्जिद टाटशाह के नायब इमाम ने ट्रस्ट के कर्यालय से हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

अयोध्या। राहत चेरिटेबल ट्रस्ट ने शहर के 200 मुस्लिम परिवारों को ईद किट वितरित की है। बुधवार को अपराह्न बाद टाटशाह मस्जिद के नायब इमाम फैसल हाशमी ने ट्रस्ट के कार्यालय से राशन लदे वाहनों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया है।इस अवसर पर नायब इमाम ने कहा कि कोविड 19 महामारी के चलते देश व समाज विषम परिस्थितियों से जूझ रहा है।इन हालात में मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है। सभी को चाहिए कि गरीब, मजदूर व निराश्रित वर्ग की सहायता के लिए आगे आएं और अपने साथ लोगों का भी ख्याल रखें। उन्होंने ट्रस्ट के कार्यों की प्रशंसा भी की।ट्रस्ट के संस्थापक शहाब अहमद खान ने बताया है कि शहर के मुस्लिम समाजसेवियों की मदद से 200 मुस्लिम परिवारों को ईद किट दी जा रही है। उन्होंने बताया कि एक ईद किट में20 आइटम और 35 किलो वजन है। किट में एक किलो सेवईं, एक किलो लच्छा, एक किलो चना, एक किलो मटर,1 किलो छोला, 1 किलो बेसन, 3 किलो चीनी, आधा किलो घी, 10 किलो सब्जी, आधा किलो मसाला, मास्क, आधा किलो खजूर व सेनेटाइजर मौजूद है। उन्होंने बताया है कि ट्रस्ट शहर के विभिन्न मोहल्लों में चिन्हित सदस्यों की ओर से चिन्हित लोगों को वितरित की जा रही है। जल्द ही 200 ईद किट और वितरित की जाएगी इस दौरान जामा मौलाना फजलुद्दीन, ट्रस्ट के अकाउंटेंट मो. शुऐब सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading