June 18, 2025

अयोध्या :भाजपा जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के घर पहुंच जाना हाल,दिया मास्क व सैनिटाइजर

IMG-20200415-WA0122.jpg

मिल्कीपुर(अयोध्या) ! भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह का प्रयास है कि जनपद का कोई भी असहाय व गरीब भूखा नहीं रहने पाए।जिलाध्यक्ष ने हैरिंग्टनगंज में पत्रकारों से कहा कि प्रतिदिन सैकड़ों असहाय निराश्रित लोगों को आटा, दाल, तेल, चावल इत्यादि वितरित किया गया है। उन्होंने कहा कि पूरे जिले में वितरण कार्यक्रम लगातार चलता रहेगा। जिलाध्यक्ष ने मिल्कीपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं के घर पहुंचकर उनका हालचाल जाना और उन्हें मास्क तथा सैनिटाइजर भी उपलब्ध कराया।भाजपा नेता पवन चौरसिया ने कहा कि जरूरतमंद व निराश्रित लोगों को चिन्हित करके प्रतिदिन उनके भोजन सामग्री की व्यवस्था की जा रही है।श्री चौरसिया ने कहा कि इस समय समूचा विश्व कोरोना वायरस से संकट में है।हमारा देश भी इससे अछूता नहीं है। ऐसे में समाज के सभी समर्थ एवं जागरूक लोगों को असहाय व गरीबों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। जिससे कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे। इस सामग्री के वितरण का कार्यक्रम पूरे जनपद में लगातार चलता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading