August 28, 2025

अयोध्या : रुदौली पालिकाध्यक्ष समेत दो सभासदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

IMG-20200415-WA0025.jpg

पुलिस व नगर पालिका के कार्यों में व्यवधान डालने का आरोप।

रुदौली (अयोध्या) : नगर पालिका परिषद के पालिकाध्यक्ष जब्बार अली समेत दो सभासदों को लॉक डाउन का उल्लंघन करना महंगा पड़ गया। पुलिस व नगर पालिका के कार्यों में व्यवधान डालने का आरोप पालिकाध्यक्ष व सभासदों पर लगा है। इस कड़ी कार्रवाई से पुलिस ने बड़ा संदेश भी दिया है। प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव ने बताया कि नगर पालिका परिषद कार्यालय में चैयरमैन व सभासद ने जाकर कर्मचारियों के कार्य में व्यवधान डाला। लॉक डाउन के नियमों का पालन न करने के साथ ही पुलिस के कार्यों में लगातार बेजा हस्तक्षेप करते रहते थे। एक सप्ताह पूर्व नगर पालिका में मॉस्क व सैनिटाइजर के टेंडर प्रक्रिया को लेकर भी कहासुनी हुई थी। उस वक्त भी लॉक डाउन तार तार हुआ था। किला चौकी प्रभारी संतोष त्रिपाठी ने बताया कि कई बार मौखिक रूप से पालिकाध्यक्ष को चेतावनी दी गई। खुद सीओ निपुण अग्रवाल ने चेतावनी दी थी। फिर भी पालिकाध्यक्ष की कार्यशैली में कोई व्यवहार नहीं आया। बुधवार को फिर नगर पालिका में लॉक डाउन का उल्लंघन करते हुए पालिकाध्यक्ष पाए गए। सीओ निपुण अग्रवाल के आदेश पर पुलिस ने पालिकाध्यक्ष जब्बार अली, सभासद मो मुक़ीम उर्फ चुन्ने, सभासद उस्मान अंसारी पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया। सीओ ने बताया कि तीनों लोग मॉस्क का भी प्रयोग नहीं कर रहे है और शारीरिक दूरी का भी पालन नहीं कर रहे है। बेजा दबाव कतई बर्दाश्त नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading