जिलाध्यक्ष के स्वागत में अतिशबाजी ,ठोल नगाड़ो से गूंजी राम नगरी

विज्ञापन
अयोध्या । अतिशबाजी, ठोल नगाड़ो का तीव्र स्वर, उत्साह में भरे कार्यकर्ताओं का जयघोष, कुछ ऐसा नजारा था भाजपा कार्यालय का। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संजीव सिंह गाड़ियों के लम्बे काफिले के साथ पार्टी कार्यालय पहुंचे तो अभिनंदन करने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यालय में बने सभागार में मंच पर स्वागत करने वालां की लम्बी कतार के कारण घंटो लग गये। पूरा पार्टी कार्यालय व सामने की सड़क कार्यकर्ताओं से भरी नजर आई।सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि भाजपा राजनैतिक दल के स्वरुप में एक परिवार है। जिसका हर सदस्य उसकी शक्ति का परिचायक है। महापुरुषों के सपनों का भारत बनाने में पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रयत्नशील है। पार्टी में कर्तव्य निष्ठा, मेहनत व संघर्षशील व्यक्त्वि को प्राथमिकता दी जाती है। सबको साथ लेकर चलते हुए समाजिक कार्यो में पार्टी कार्यकर्ता बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सिद्धान्तों का अनुसरण करते हुए पार्टी को और उंचाईयों ले जाने की अपेक्षा नवनियुक्त जिलाध्यक्ष से है।
विज्ञापन
महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक सदस्य संस्कारवान होने के साथ अनुशासित होता है। राष्ट्रहित सर्वोपरि की भावना को आम जनता में विकसित करने के साथ हम समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलते है। निवर्तमान जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने कहा कि भाजपा ने सदा राष्ट्रवाद की राजनीति की है। सबका साथ सबका विकास के साथ सबका विश्वास हासिल करना हमारा मूलमंत्र है। कार्यकर्ताओं की मेहनत के फलस्वरुप आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि आज कार्यकर्ताओं के द्वारा जो आशीर्वाद व स्नेह मिला वह सदा स्मृतियों में रहेगा। प्रत्येक कार्यकर्ता को सम्मान प्रदान करने के साथ उसके स्वाभिमान की रक्षा करना प्राथमिकता होगी। भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। हम सभी के सुझावों को आत्मसात करते हुए अपनी कार्यपद्धति सुनिश्चित करते है। इस अवसर पर डा बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, कमलाशंकर पाण्डेय, ओम प्रकाश सिंह, धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, डा सत्येन्द्र त्रिपाठी, डा चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी, चन्द्रबली सिंह, पूर्व विधायक रामू प्रियदर्शी, गोकरन द्विवेदी, अशोका द्विवेदी, राममोहन भारती, रमेश सिंह, राधेश्याम त्यागी, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, मवई ब्लाक प्रमुख राजीव तिवारी, सुनील तिवारी शास्त्री, पूर्व ब्लाक प्रमुख शिवकुमार सिंह, मुन्ना सिंह, इं रणवीर सिंह, नागेन्द्र सिंह लल्लू, परमानंद मिश्रा, शैलेन्दर कोरी, अशोक कसौधन, लालचन्द्र चौरसिया, प्रमोद मौर्या, इन्द्रभान सिंह, अभय सिंह, अशोक मिश्रा, सुरेश चन्द्र पाण्डेय, प्रकाश गुप्ता, मनोज श्रीवास्तव, मनमोहन जायसवाल, विनीत सिंह विन्नू, अमर बहादुर सिंह गुड्डू, खालिद खुरैशी गाबर, संजय निषाद, कर्मवीर सिंह, भानू प्रताप सिंह, वंशीधर शर्मा, रीना द्विवेदी, स्मृता तिवारी, बसंती सिंह, सुनीता उपाध्याय, महेन्द्र पाण्डेय, दिवाकर सिंह, आकाश मणि त्रिपाठी, डा अनिल सिंह, आकाश गुलानी, अंकुर सिंह, अनूप सिंह रानू, सुनील यादव, राजेश तिवारी राजू, विश्व प्रकाश रुपन, रिपू सिंह, संतोष सिंह, रिंकू सिंह मौजूद रहे।
51 किलो की माला पहनाकर किया भव्य स्वागत
अयोध्या। पार्टी कार्यालय में भाजपा नेता कर्मवीर सिंह, काशीराम रावत, भानू प्रताप सिंह ने 51 किलो की माला पहनाकर जिलाध्यक्ष संजीव सिंह का स्वागत किया। वहीं शिव सिंह, पंकज सोनी, अमर बहादुर चौरसिया व अशोक वर्मा ने 21 किलो की माला पहनायी। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह के स्वागत का सिलसिला उनके बीकापुर स्थित आवास से प्रारम्भ हुआ। बीकापुर में स्वागत करने वालों में सिप्पू तिवारी, राकेश पाण्डेय राना, शिवम सिंह, मोनू पाण्डेय, विनोद पाण्डेय, अशोक गुप्ता, पवन चौरसिया, इन्द्रसेन सिंह, जंगबहादुर तिवारी शामिल रहे।
