September 10, 2025

डाक बंगला में विकास कार्यों की उपलब्धियां गिनाते भाजपा विधायक

img-20200120-wa00136086232926107523900.jpg

बीकापुर। भाजपा विधायक शोभा सिंह चौहान द्वारा रविवार को सिंचाई विभाग के डाक बंगला में नव वर्ष मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में समरसता भोज प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान तहसील क्षेत्र के तमाम पत्रकारों और समाजसेवियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि डॉक्टर अमित सिंह चौहान द्वारा अपने संबोधन में केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को बताया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इच्छाशक्ति के कारण नागरिकता संशोधन बिल, तीन तलाक सहित देश हित में कई ऐतिहासिक कार्य किए गए। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि ने विधानसभा क्षेत्र में कराए गए। विकास कार्यों का लेखा-जोखा भी प्रस्तुत किया। कहा कि पूरे विधान सभा क्षेत्र में 50 करोड़ रुपए के कार्य स्वीकृत हुए हैं। लोक निर्माण विभाग द्वारा 405. 41 लाख की लागत से 42 .88 किलोमीटर सड़क का मरम्मत और नवीनीकरण कार्य कराया गया। चंदीपुर नगहरा में राजकीय महाविद्यालय का निर्माण कार्य शुरू कराया गया है। ग्रामीणों के पेयजल के लिए बीकापुर और हरिंगट्नगंज ब्लाक में लगभग 100 हैंडपंप लगाए गए। विद्युत क्षेत्र में भी काफी सुधार हुआ है। 2276 नए पोल लगाए गए। 25 गांव में विद्युतीकरण का कार्य चल रहा है। विधानसभा क्षेत्र में गरीब व्यक्तियों की बीमारी में 61 लोगों को 68 लाख रूपए मुख्यमंत्री राहत कोष सहायता दिलाई गई। इस वित्तीय वर्ष में लगभग 50 लाख रुपए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से इलाज हेतु दिलाए गए। इसके अलावा उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में कराए गए अन्य तमाम विकास कार्यों का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में सम्मानित होने वाले पत्रकारों में शोभनाथ तिवारी, अंबिका मिश्र, पवन पांडेय, राजेंद्र पाठक, सुरेंद्र प्रताप सिंह, कौशल शुक्ला, राहुल दुबे, अशोक बर्मा, कृष्ण सिंगार मिश्रा, अरुण मिश्रा, संतोष पांडेय, कमलेश गुप्ता, बृजेश तिवारी, हरिओम पांडेय, डॉ दिनेश तिवारी आदि पत्रकारों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया। विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि तहसील स्तर पर बीकापुर कस्बे में प्रेस क्लब की स्थापना कराई जाएगी। जिसके लिए नगर पंचायत से भूमि देने की प्रस्ताव करने की मांग की जाएगी। विधायक शोभा सिंह चौहान ने कार्यक्रम में आए लोगों का आभार जताया और नववर्ष की शुभकामना किया। इस मौके पर भाजपा नेता सूर्य प्रकाश श्रीवास्तव, राहुल शर्मा संयासी, भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश पांडेय राना, भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष शिवम सिंह, शैलेंद्र पांडे मोनू, राजन पांडे, शिवकुमार साहू, जंग बहादुर सिंह सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राकेश पांडे राना और संचालन राहुल शर्मा संयासी ने किया।
(8)

पत्रकार के निधन पर शोक
रुदौली। तहसील क्षेत्र मे वर्षो से अखबार की सेवा करने वाले डॉक्टर अख्तियार का बीती रात निधन हो गया वह लगभग 65 वर्ष के थे। बचपन से सामाजिक कार्य करने व हर गरीबों के दुख खुश मे साथ देते रहे जानकारी के अनुसार भेलसर गांव निवासी डॉ अख्तियार का शनिवार की रात में आखिरी सास ली। बर्षों से फैजाबाद के मशहूर अखबार जनमोर्चा मे निष्पक्ष पत्रकारिता कर समाज की सेवा करते रहे। विगत कुछ माह से उन्हे किरनी मे दिक्कत होने से वह अपनी लेखनी को विराम दे दिया। बताते है कि शनिवार को अपने लड़के शेर अफगन को विदेश जाने के लिए एअरपोर्ट छोडने गये थे और कल ही दवा लेकर आए थे और रात को भरा पूरा परिवार छोड़ कर चल पडे। मौत की खबर सुनकर सुबह से ही लोगों का ताता लगा रहा है। शोक संवेदना व्यक्त करने वालो मे सपा युवा नेता मोहम्मद अली,बसपा नेता आसिफ,सहित लोग मौजूद रहे।

(10)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading