June 18, 2025

अयोध्या : विपक्ष के मन में देश के विकास का भाव नहीं-नीलकंठ

img-20200107-wa00004165680430903628556.jpg

अयोध्या ! प्रदेश के पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी ने कहा कि देश का बंटवारा कांग्रेस ने धर्म के आधार पर किया था। दोनों देशों का बंटवारा धर्म के आधार पर हुआ। दोनों देशों के उच्च पदों पर बैठे लोगों से महात्मा गांधी ने कहा था कि दोनों देशों में अल्पसंख्यकों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। बापू ने यह भी कहा था कि हिंदू और सिख जो पाकिस्तान में है उनको धार्मिक आधार पर यदि प्रताड़ित किया गया तो उनका भारत में स्वागत होगा। पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी ने कहा, विपक्ष के मन में देश के विकास का भाव नहीं।श्री तिवारी ने कहा कि कांग्रेस, सपा, बसपा व कम्युनिस्ट के मन में भारत के विकास का भाव नहीं है। स्वतंत्रता के बाद से ही देश की विभिन्न समस्याएं लंबित रखी। धारा 370 हो या मुस्लिम महिलाओं का तीन तलाक हो या फिर अयोध्या का राम मंदिर विवाद हो। विपक्ष ने अयोध्या को विवाद की भूमि बनाये रखा। विपक्ष चाहता था वर्ग विशेष आपस में लड़ता रहे और देश का विकास न हो। इतना ही नहीं वो ये भी चाहते हैं कि देश गरीब रहे और हम शासन-सत्ता में बैठे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading