May 9, 2025

पड़ोसी की बेटी से प्यार करने पर बेटे को फावड़े से काट डाला, पिता गिरफ्तार

images - 2019-07-09t2116378089613240997740317..jpg

अमरोहा ! जनपद अमरोहा के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव तरौली में पिता ने फावड़े से बेटे की गर्दन उड़ा दी। शव को पड़ोसी के आंगन में फेंक दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पिता को गिरफ्तार करते हुए आला कत्ल बरामद कर लिया है। घटना साेमवार रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। गांव निवासी गिरीश गुर्जर का 18 वर्षीय बेटा सतेंद्र शराब पीकर पड़ोसी महाराज सिंह के घर में घुसकर उनकी नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ करने लगा। महाराज सिंह ने गिरीश से शिकायत की। बताया जा रहा है कि गिरीश बेटे सतेंद्र को घसीटता हुआ घर लेकर आया। यहां फावड़े से उसकी गर्दन पर वार कर दिया। सतेंद्र की माैके पर मौत हो गई। इसके बाद गिरीश उसके शव को महाराज सिंह के आंगन में फेंक आया और उन पर हत्या का इल्जाम लगाने लगा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। महाराज ने पूरा मामला बता दिया। पुलिस ने गिरीश के घर से खून सना फावड़ा बरामद कर लिया। गिरीश के खून सने कपड़े भी कब्जे में ले लिए। मध्यरात्रि पुलिस अधीक्षक विपिन ताड़ा ने मौका मुआयना किया। पुलिस ने गिरीश को हिरासत में ले लिया है। सतेंद्र का शव पोस्टमार्टम को भेजा है। पिता द्वारा बेटे की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि महाराज की तहरीर पर गिरीश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading