July 4, 2025

यूपी ! आइपीएस के बाद 17 आइएएस अफसरों के तबादले,सात जिलों में नए डीएम

PicsArt_06-09-12.45.32.jpg

शासन ने सहारनपुर में भी नए आयुक्त को तैनाती दी है जबकि सुलतानपुर फीरोजाबाद बाराबंकी अंबेडकरनगर आजमगढ़ चित्रकूट व सिद्धार्थनगर सहित सात जिलों में नए जिलाधिकारी भेजे गए हैैं।

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2019 के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ अब अफसरों को फेंटने के अभियान में लग गए हैं। सूबे में 25 आइएएस के बाद कल 17 आइएएस अफसरों का तबादला किया गया है।आजमगढ़ के मंडलायुक्त और जिलाधिकारी सहित 17 आइएएस अधिकारियों को भी नई तैनाती दे दी। आजमगढ़ में भाजपा को लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। शासन ने सहारनपुर में भी नए आयुक्त को तैनाती दी है, जबकि सुलतानपुर, फीरोजाबाद, बाराबंकी, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, चित्रकूट व सिद्धार्थनगर सहित सात जिलों में नए जिलाधिकारी भेजे गए हैैं। चकबंदी मुख्यालय में तैनात संयुक्त संचालक जितेंद्र मोहन सिंह को वाराणसी मंडल में अपर आयुक्त बनाया गया है। इसमें सात जिलों के डीएम भी बदले गए हैं। जिन जिलों में भाजपा का प्रदर्शन अपेक्षित नहीं रहा, वहां के जिलाधिकारी बदले गए हैं।चित्रकूट के जिलाधिकारी विशाख को मुख्यमंत्री का विशेष सचिव बनाया गया है। नगर विकास विभाग के सचिव संजय कुमार को सहारनपुर मंडल का आयुक्त बनाया गया है। आजमगढ़ मंडल के आयुक्त जगत राज को उत्तर प्रदेश शासन के माध्यमिक शिक्षा विभाग का सचिव बनाया गया है। माध्यमिक शिक्षा विभाग में सचिव कनक त्रिपाठी को आजमगढ़ मंडल का आयुक्त बनाकर भेजा गया है। सी इंदुमती सुल्तानपुर की जिलाधिकारी बनाई गई हैं, जो महिला कल्याण विभाग में विशेष सचिव थीं। सुल्तानपुर के जिलाधिकारी दिव्य प्रकाश गिरी को अपर आयुक्त आबकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। चंद्र विजय सिंह को फिरोजाबाद का जिला अधिकारी बनाया गया है। वह माध्यमिक शिक्षा विभाग में विशेष सचिव थे। फिरोजाबाद की जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी को ग्राम विकास विभाग में विशेष सचिव का कार्यभार मिला है। मुख्यमंत्री के विशेष सचिव आदर्श सिंह को बाराबंकी का जिलाधिकारी बनाया गया है। बाराबंकी के जिलाधिकारी उदय भान त्रिपाठी को माध्यमिक शिक्षा विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी मिली है। राकेश कुमार मिश्रा को आंबेडकरनगर का जिलाधिकारी बनाया गया है। वहां तैनात रहे सुरेश कुमार को ग्राम विकास विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। नागेंद्र प्रसाद सिंह को आजमगढ़ का जिलाधिकारी बनाया गया है। वह पहले ग्राम विकास विभाग में विशेष सचिव थे। आजमगढ़ के जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी को प्रतीक्षारत रखा गया है। भदोही के मुख्य कार्यपालक शेषमणि पांडे को चित्रकूट का जिलाधिकारी बनाया गया है। चित्रकूट के जिलाधिकारी विशाख को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें मुख्यमंत्री का विशेष सचिव बनाया गया है। अपर आयुक्त आबकारी ओम प्रकाश आर्य को सिद्धार्थनगर का डीएम बनाया गया है। सिद्धार्थनगर के जिला अधिकारी कुणाल सिल्कू को नगर विकास विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading