July 7, 2025

ऐसा क्या हुआ कि ‘बारात’ रुक गई और इस शख़्स को दो महीने लग गए अपनी ‘दुल्हन’ लाने में?

untitled-2-copy-2661322788994641155.jpg

नई दिल्ली। जब पुलवामा हमला हुआ तो पूरी दुनिया में इसकी चर्चा हुई। भारत-पाकिस्तान के संबंधों पर भी इसका असर पड़ा। लेकिन एक शख़्स ऐसा भी है, हमले की वजह से जिसकी शादी ही रुक गई। दरअसल, इस शख़्स की जिस लड़की से शादी हो रही थी, वो ‘पाकिस्तानी दुल्हन’ है। यह शख़्स पिछली 14 फरवरी से अपनी दुल्हन का इंतजार कर रहा है, अब सबकुछ शांत होने पर वह बारात लेकर पाकिस्तान जा रहा है।

पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर के रहने वाले महेंद्र सिंह ने बताया कि मार्च में उसकी शादी एक पाकिस्तानी लड़की से होने वाली थी। लेकिन पुलवामा हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव काफी बढ़ गया था, जिसके कारण शादी रोकनी पड़ी। महेंद्र की होने वाली दुल्हन पाकिस्तान के उमरकोट की रहने वाली है। महेंद्र के मुताबिक, उसकी शादी 8 मार्च को होनी थी, पुलवामा अटैक के बाद दोनों देशों के बीच तनाव के कारण शादी टाल दी गई। अब शांति है तो वे बारात लेकर पाकिस्तान जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब मैं खुश हूं। शादी करने जा रहे महेंद्र ट्रेन में बैठने के दौरान काफी खुश नजर आ रहे थे।

‘थार एक्सप्रेस’ से गई बारात
महेंद्र सिंह के मुताबिक करीब डेढ़ महीने बाद उनकी शादी हो रही है और बारात पाकिस्तान जा रही है। इसके पहले उन्होंने बारात के लिए थार एक्सप्रेस में टिकट भी करवाया था। लेकिन तब तनाव के चलते शादी रूक गई थी और टिकट को कैंसिल करवाना पड़ा था। इसके बाद अब फिर महेंद्र ने भारत से पाकिस्तान के लिए टिकट कराया है।

बताया जा रहा है कि बारात पाकिस्तान में करीब महीने भर रुकेगी। गौरतलब है कि 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के एक काफिले पर आतंकवादियों ने हमला किया था जिसमें 40 जवान शहीद हुए थे। इस पर भारत ने भी कार्रवाई करते हुए पाक अधिकृत कश्मीर और पाकिस्तान में मौजूद आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर हमला किया था। इसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading